फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Treatment will not be able to start in the medical college even in the new year.

Lakhimpur Kheri News: नए साल में भी मेडिकल कॉलेज में नहीं शुरू हो पाएगा इलाज

Sat, 20 Dec 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 20 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Treatment will not be able to start in the medical college even in the new year.
लखीमपुर खीरी। शासन ने भले ही जनपद को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सौगात दे दी है, लेकिन इसका लाभ जिले वासियों को नए साल पर भी नहीं मिल पाएगा। अभी तक मेडिकल अस्पताल का महत्वपूर्ण भाग डी-ब्लॉक ही नहीं बना। जानकारों का कहना है कि जब भी निर्माण शुरू होगा, उसे पूरा होने में करीब 10-11 महीने का वक्त लगेगा। निर्माण कब से होगा, कोई स्पष्ट ही नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

देवकली में मेडिकल कॉलेज काफी पहले शुरू हो चुका। वहां एमबीबीएस की पढ़ाई चल रही है लेकिन पुराने जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज का अस्पताल अब भी मानकों में अधूरा है। मेडिकल अस्पताल चार हिस्सों ए, बी, सी व डी ब्लॉक में होता है। तीन ब्लॉक तो काफी पहले बन गए, लेकिन डी-ब्लॉक अब तक नहीं बना। विभागीय सूत्रों ने बताया कि निर्माण इकाई को डी-ब्लॉक के लिए जमीन काफी देरी से मिली। जब मिली तो निर्माण लागत बढ़ गई। इकाई ने और बजट की मांगा, लेकिन बजट नहीं मिला। यही वजह है कि डी-ब्लॉक का काम अधर में है।
विज्ञापन

--------------
--------------------
400 बेड का है मेडिकल कॉलेज अस्पताल

शहर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज अस्पताल 400 बेड का प्रस्तावित है। इसमें 350 बेड मुख्य अस्पताल, जबकि 50 बेड महिला अस्पताल के होंगे। मेडिकल अस्पताल के पास ही जिला महिला अस्पताल परिसर में डॉक्टरों के आवास बनाए जा रहे हैं, जिसका निर्माण पूरा हो चुका और कुछ डॉक्टर उसमें रहने भी लगे हैं। मेडिकल अस्पताल का निर्माण 261 करोड़ रुपये में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
अभी विद्युत कनेक्शन भी नहीं
-मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीन ब्लॉक बन चुके हैं, जहां अभी तक विद्युत कनेक्शन भी नहीं हो सका। मेडिकल अस्पताल में विद्युत कनेक्शन के लिए 5.30 करोड़ की जरूरत, जिसमें विद्युत निगम को दो करोड़ दिया जा चुका है, शेष दिया जाना है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने पत्राचार किया है।

-------------
वर्जन
मेडिकल कॉलेज अस्पताल का अभी डी-ब्लाॅक ही नहीं बना। बिना डी-ब्लाॅक इसका संचालन संभव नहीं है। जबकि डी-ब्लाॅक सबसे अहम है। इसमें इमरजेंसी, ओपीडी, सर्जरी, लांड्री, किचन, ब्लडबैंक आदि काफी कुछ होता है।
-डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed