फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traveled to the desert to points based on themes photography photographer

थीमों पर आधारित बिंदुओं पर फोटोग्राफी करने को जंगल में घूमे फोटोग्राफर

Sun, 20 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Sun, 20 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Traveled to the desert to points based on themes photography photographer
फोटोग्राफी - फोटो : अमर उजाला
फुर्सत के समय सेल्फी भी खींची, फोटो कलेक्ट, आज होगी विजेता की घोषणा
विज्ञापन

 दुधवा नेशनल पार्क में वाइल्ड क्लिक इंटरनेशनल नेचर फोटोग्राफी कंपटीशन के चौथे दिन भारत से आए फोटोग्राफरों द्वारा किशनपुर, सोठियाना के साथ ही सलूकापुर पहुंचकर फोटोग्राफी की। अपने-अपने मेंटारों के अनुसार उन्होंने जंगलों की खाक छानते हुए थीमों पर आधारित किए गए सभी बिन्दुओं पर बारीकी से नजर गड़ाते हुए शॉट लिए। इसके बाद सभी ने अपनी-अपनी फोटो को जमा कर दिया है। 
दुधवा नेशनल पार्क की ब्रीडिंग और प्रचार प्रसार के लिए मुख्यमंत्री की पहल पर कैनन वाइल्ड क्लिक इंटरनेशनल नेचर फोटोग्राफी कंपटीशन का आयोजन बीते 17 नवंबर से किया जा रहा है। जिसके लिए यहां देशभर के 96 फोटोग्राफर ने आकर दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों में दुर्लभ वन्यजीवों और दुधवा की प्राकृतिक सुंदरता को अपने-अपने ढंग से कैमरों में कैद किया। चौथे दिन फोटोग्राफी करने के लिए अलग-अलग अपनी जिप्सियों से फोटोग्राफर किशनपुर, सलूकापुर और सोठियाना के जंगलों में रवाना हुए। यहां पर उन्होंने दी गई पांच थीमों के अंतर्गत फोटोग्राफी की। जिसमें अधिकतर फोटोग्राफर कवर शॉट लेने के लिए उत्सुक दिखे तो कई फोटोग्राफर थीमों पर आधारित अन्य बिन्दुओं को कैमरों में कैद करते हुए दिखाई दिए। कार्य पूरा होने के बाद सभी ने अपने-अपने कैमरों में स्टैंड लगाकर सेल्फी का भी आनंद लिया। इसमें कैनन इंडिया की सीपीएस मेंबर और मशहूर फोटोग्राफर अभिलाषा यादव के साथ ही कंपटीशन में जज की भूमिका निभा रहे दिल्ली के मशहूर फोटोग्राफर जगदीप राजपूत और बैंगलोर के गणेश शंकर ने भी दुधवा की प्राकृतिक सुंदरता को अपने-अपने कैमरों में कैद करने के साथ ही अपनी फोटो भी खींची। कंपटीशन अपने अंतिम चरण में है इसके लिए दुधवा में फोटो कलेक्ट करने का सिलसिला शुरू हो गया है। साथ ही पैनल डिस्कशन भी किया गया जिसमें जज गणेश शंकर, जगदीप राजपूत के साथ ही कैनन इंडिया के ब्रांड एम्बेंस्डर शिवांग मेहता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
आज होगा पुरस्कार वितरण समारोह, विजेता की होगी घोषणा
कैनन इंडिया के ब्रांड एंबेंस्डर तथा आर्गेनाइजर शिवांग मेहता ने बताया कि 21 नवंबर की सुबह साढ़े सात बजे दुधवा के ऑडीटोरियम में सभा होगी। जिसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी दिन विजेता की घोषणा होगी साथ ही विजेता को छोड़कर टॉप पांच को भी पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता की इनाम के तौर पर लगभग ढाई लाख रुपये की कीमत का कैनन कैमरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed