फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Travel free for women in roadways buses from tonight to tomorrow night

आज रात से कल रात तक रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त

Sat, 21 Aug 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Travel free for women in roadways buses from tonight to tomorrow night
रक्षा बंधन पर सीएम योगी ने बहनों को दी सौगात
विज्ञापन

पिछले साल करीब 5700 महिलाओं ने फ्री में किया था सफर
लखीमपुर खीरी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बार फिर रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की हर श्रेणी की बसों में नि:शुल्क यात्रा करने की सुविधा दी है। मुफ्त यात्रा की सुविधा आज रात 12 बजे से कल यानी रविवार रात 12 बजे तक प्रभारी रहेगी। इस अवधि में महिलाओं को परिचालक टिकट तो देंगे, लेकिन किराया नहीं लेंगे।
सीएम योगी के निर्देश को लेकर रोडवेज प्रशासन ने बहनों को मुफ्त यात्रा कराने की तैयारी कर ली है। पिछले साल रक्षाबंधन के 24 घंटे में लखीमपुर डिपो की बसों से करीब 5700 महिलाओं ने यात्रा की थी। इसको लेकर लखीमपुर और गोला डिपो के एआरएम ने महिलाओं केे नि:शुल्क टिकट दिए जाने के नियमों का पालन करना शुरू कर दिया। इसके लिए परिचालकों को महिलाओं को नि:शुल्क टिकट लगेज टिकट बुक पर बनाने के निर्देश दिए हैं। लखीमपुर डिपो के एआरएम जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले साल करीब 5700 महिलाओं ने लखीमपुर डिपो की बसों से यात्रा की थी।
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल का करना होगा पालन
परिवहन निगम की सरनीत कौर ब्रोका ने निर्देशित किया है कि त्योहार पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही सभी का मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सीट क्षमता से अधिक महिलाएं होने की स्थिति में उस रूट पर अतिरिक्त बस संचालित कर महिलाओं को गंतत्व तक पहुुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed