{"_id":"65c69084c2a579e01f047ca4","slug":"transformer-sent-without-testing-got-damagedwill-have-to-face-more-electricity-crisis-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-114269-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिना जांच भेजा गया ट्रांसफार्मर हुआ खराब... अभी और झेलना होगा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिना जांच भेजा गया ट्रांसफार्मर हुआ खराब... अभी और झेलना होगा बिजली संकट
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पिछले रविवार से बिजली संकट झेल रहे आधे शहर को कुछ दिन और अंधेरे में रहना होगा। बिजली निगम की ओर से मंगाया गया ट्रांसफार्मर शुरू होते ही दगा दे गया। बृहस्पतिवार रात को आपूर्ति सुचारु हुई, लेकिन शुक्रवार सुबह लोड बढ़ते ही ट्रांसफार्मर दगा दे गया। अब दूसरे ट्रांसफार्मर की डिमांड की गई है। उसे आने और चार्ज होने में जितना समय लगेगा, लोगों को बिजली किल्लत झेलनी होगी।
छाउछ बिजलीघर का 10 एमवीए ट्रांसफार्मर रविवार को फुंक गया था। ट्रांसफार्मर फुंकने से मोहल्ला राजगढ़्र, रामनगर, बुद्धबिहार, छाउछ, गोला रोड, शिवकालोनी, गोटैय्याबाग, देवकली रोड, मोतीपुर, बलदेव नगर, श्रीराम जानकी नगर समेत आधे शहर की सप्लाई ठप हो गई। बिजली गुल होने से पानी का संकट भी खड़ा हो गया।
बिजली निगम ने दो-दो घंटे के रोस्टर के हिसाब से सप्लाई देनी शुरू की मगर यह व्यवस्था भी काम नहीं आई। बृहस्पतिवार को लखनऊ से नया ट्रांसफार्मर मंगाकर लगाया गया। अफसरों ने दावा किया कि सात घंटे की चार्जिंग के बाद सप्लाई सुचारू हो जाएगी। रविवार रात आपूर्ति सुचारु हुई भी, लेकिन शुक्रवार सुबह जैसे ही लोड बढ़ा, ट्रांसफार्मर खराब हो गया।
विज्ञापन
अब अफसरों ने दूसरे ट्रांसफार्मर की डिमांड की है। अफसरों का दावा है कि नया ट्रांसफार्मर शनिवार तक आ जाएगा। पूरा प्रयास है कि उपभोक्ताओं को जल्द ही नियमित सप्लाई मिलनी शुरू हो जाए।
खराब ट्रांसफार्मर....जिम्मेदान कौन
खराब ट्रांसफार्मर भेजे जाने के मामले में अफसरों की अनदेखी और कंपनी की मनमानी का खामियाजा उपभोक्ताओं भुगताना पड़ेगा। नए ट्रांसफार्मर को लाने और उसको सेट करने में लाखों रुपये खपा दिए गए। इसके बावजूद बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। पिछले पांच दिनों से उपभोक्ता बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लखनऊ से नया ट्रांसफार्मर भेजा गया था। कंपनी ने बिना टेस्टिंग किए ट्रांसफार्मर भेज दिया, जिसकी वजह से सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। नए ट्रांसफार्मर की डिमांड की गई है। शनिवार तक नया ट्रांसफार्मर आ जाएगा।
-एके चौरसिया, एसडीओ

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद

राजेंद्र प्रसाद यादव- संवाद