{"_id":"671beed1c12225895603d914","slug":"transformer-exploded-with-a-loud-bang-causing-a-stampede-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-131968-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तेज धमाके के साथ फुंका ट्रांसफार्मर, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तेज धमाके के साथ फुंका ट्रांसफार्मर, मची भगदड़
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला मुन्नूगंज में मिनी नलकूप के लिए लगा ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फुंक गया। इसके तेल से सभासद का भाई पूरी तरह नहा गया। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज वार्ड नंबर 21 की सभासद शहनाज बानो के भाई दानिश राईन ने बताया कि ट्रांसफार्मर में दिक्कत होने से मोहल्ले के मिनी नलकूप का मोटर नहीं चल पा रहा था। पेयजल को लेकर मोहल्ले वालों को दिक्कत हो रही थी, इसलिए वह मिनी नलकूप के पास गया।
बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन कर ही रहा था तभी तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मर का तेल उसके ऊपर गिर गया, इससे वह पूरी तरह तेल से भीग गया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
सूचना पर एसडीओ नीलाक्ष मनोस मौके पर पहुंचे और बिजली सप्लाई बंद कराकर लाइन ठीक कराई। बताया कि हाई वोल्टेज के चलते ट्रांसफार्मर खराब हुआ है, बदलवाया जाएगा।