{"_id":"65f09e2be3f84b4d9e01b4d5","slug":"transfer-of-four-employees-including-section-officer-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-115942-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सेक्शन अधिकारी समेत चार कर्मचारियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सेक्शन अधिकारी समेत चार कर्मचारियों का तबादला
विज्ञापन
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज में बिना छपान के 13 पेड़ काटे जाने के मामले में विभागीय जांच जारी है। इस बीच वन निगम के सेक्शन अधिकारी समेत चार कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि संबंधित कर्मचारी जांच को प्रभावित न कर सकें।
गोला रेंज की पश्चिम बीट में वन विभाग ने सूखे सागौन के 279 पेड़ों के कटान के लिए छपान कर वन निगम को हैंडओवर किए थे। वन निगम इनमें से 160 पेड़ ही काट पाया था कि दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिश्वाल के निरीक्षण और जांच में यह बात सामने आई कि कि काटे गए चिह्नित पेड़ों के अलावा 13 ऐसे पेड़ सागौन के काट डाले गए हैं जिनका छपान ही नहीं हुआ था। इस पर रेंजर गोला संजीव तिवारी ने वन निगम से आपत्ति जताते हुए इकाई अधिकारी ज्ञानदास मौर्य के खिलाफ केस भी काट दिया था।
वन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ पीपी सिंह ने मामले को संज्ञान में लेकर इसकी जांच कराने के निर्देश दिए थे। यह जांच वन निगम के प्रभागीय लाॅगिंग प्रबंधक नारायण सिंह दुगतल कर रहे हैं।
विज्ञापन
गोला रेंज में कटान कर रहे संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जांच को प्रभावित न करने पाएं इसके लिए वन निगम के प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक एनएस दुगतल ने सेक्शन अफसर आरपी सिंह, इकाई अधिकारी ज्ञानदास मौर्य समेत चार कर्मचारियों को यहां से हटाकर दूसरी जगह भेज दिया है। उनके स्थान पर सीतापुर के सेक्शन अधिकारी वीरेंद्र और पलिया के इकाई अधिकारी शिवमूर्ति को तैनात किया गया है। जांच अभी जारी है। छपान किए गए बाकी बचे 119 पेड़ों का कटान मार्च के अंत तक पूरा किया जाना है।
वन निगम के प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक एनएस दुगतल ने बताया कि बिना छपान के 13 पेड़ों को काटे जाने की जांच चल रही है। इस बीच निष्पक्ष जांच के लिए सेक्शन ऑफीसर समेत चार कर्मचारियों को यहां से हटा दिया गया है। उनकी जगह नए कर्मचारियों की तैनाती की गई है।