फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trains will run regularly between Mailani-Pilibhit from tomorrow

Lakhimpur Kheri News: मैलानी-पीलीभीत के बीच कल से नियमित चलेंगी ट्रेनें

Sun, 01 Sep 2024 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Trains will run regularly between Mailani-Pilibhit from tomorrow
मैलानी में खड़ी पैसेंजर ट्रेन-संवाद
मैलानी। इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार एक सितंबर को पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर ट्रेन संचालन का उद्घाटन करेंगे और मैलानी से पीलीभीत के बीच दो सितंबर से नियमित चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत से ट्रेन संचालन का उद्घाटन मेमू के जरिये होगा। 31 अगस्त को पीलीभीत-बरेली सिटी उर्स स्पेशल मेमू रैक बरेली सिटी आएगी। डेमू शेड में अनुरक्षण के बाद एक सितंबर को खाली रैक पीलीभीत आएगा। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में यह रैक लगेगा। उद्घाटन स्पेशल पीलीभीत से शाम सवा छह बजे चलकर साढ़े सात बजे मैलानी पहुंचेगा। इसके बाद मेमू रेक मैलानी से इज्जतनगर डेमू शेड वापस जाएगा।
विज्ञापन

----------

एनईआर जीएम मैलानी के रास्ते पहुंचेंगी पीलीभीत
एनई रेलवे की जीएम सौम्या माथुर उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गोरखपुर से वाया मैलानी होकर पीलीभीत पहुंचेंगी। वह 15007 लाइट गुड्स स्पेशल से गोरखपुर से चलकर एक सितंबर को सुबह छह बजे लखनऊ पहुंचेंगी। वहां से सीतापुर, मैलानी होते हुए पीलीभीत पहुंचेंगी। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद उसी दिन पीलीभीत से मैलानी, सीतापुर, लखनऊ होते हुए वापस गोरखपुर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

मैलानी-पीलीभीत रूट पर चलने वाली ट्रेनों की समय सारिणी
ट्रेन नंबर 55358 मैलानी से सुबह 4:55 बजे चलकर 07:45 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। 55360 मैलानी से 10:35 बजे चलकर 13:15 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। 55362 मैलानी से 17:50 बजे छूटकर 20:40 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। इसी प्रकार 55357 पीलीभीत से सुबह 6:40 बजे चलकर 9:20 बजे मैलानी पहुंचेगी। 55359 पीलीभीत से सुबह 9:00 बजे छूटकर 11:35 मैलानी पहुंचेगी। 55361 पीलीभीत से 14:15 बजे छूटकर 16:45 बजे मैलानी पहुंचेगी। 05086 शाहगढ़ पैसेंजर मैलानी से 12:40 बजे छूटकर 15:25 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05085 पीलीभीत से 17:05 बजे चलकर मैलानी से 19:40 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेनें सभी हॉल्ट पर रुकेंगी।
----------
मैलानी-डालीगंज रूट की ट्रेनों का समय भी बदला
मैलानी। दो सितंबर से मैलानी-डालीगंज रूट की दो ट्रेनें परिवर्तित समय से चलेंगी। रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 05085 दो सितंबर से मैलानी से 18:55 के बजाय 19:50 बजे चलेगी और गोला से 20:18 बजे छूटकर लखीमपुर 21:03 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 05493 मैलानी-डालीगंज पैसेंजर मैलानी से 10:50 के बजाय दो सितंबर से 11:45 बजे चलेगी और गोला से 12:20 बजे छूटकर लखीमपुर 13:08 मिनट पर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05492 सीतापुर-मैलानी पैसेंजर का लखीमपुर-मैलानी के बीच समय परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन लखीमपुर से 19:56 बजाए 20:10 बजे, गोला से 21:13 बजे छूटकर 21:55 बजे मैलानी पहुंचेगी।
सीतापुर और खीरी टाउन के बीच पुराने समय के अनुसार ही चलेगी। ट्रेन नंबर 05088 डालीगंज-मैलानी पैसेंजर का सीतापुर-मैलानी के बीच समय परिवर्तित किया गया है, जबकि डॉलीगंज-खैराबाद के बीच यह ट्रेन पुराने समय के अनुुसार ही चलेंगी। यह ट्रेन अब सीतापुर से 20:30 के बजाय 20:40 बजे हरगांव से 21:38, लखीमपुर से 22:13, गोला से 23:01 बजे छूटकर 23:45 बजे मैलानी पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 05086 डालीगंज-शाहगढ़ पैसेंजर का बांकेगंज-मैलानी के बीच समय बदला गया है। अब यह ट्रेन बांकेगंज से 11:30 के बजाय 11:56 बजे छूटकर 12:40 बजे मैलानी पहुंचेगी।

------------------------------
बदले नंबरों से चलेंगी दो ट्रेनें
मैलानी। मैलानी-पीलीभीत के बीच दो सितंबर से ट्रेन संचालन शुरू होने के बाद ट्रेनें बदले हुए नंबरों से चलेंगी। मैलानी से डॉलीगंज के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 05085 अब बदले हुए नंबर 05493 और शाहगढ़ से डॉलीगंज के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 05493 पीलीभीत तक विस्तार होने के बाद बदले हुए नंबर 05085 से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed