फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trains were not increased, long distance summer specials were also discontinued

Lakhimpur Kheri News: ट्रेनें बढ़ी नहीं, लंबी दूरी की समर स्पेशल भी कर दीं बंद

Tue, 12 Aug 2025 10:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 12 Aug 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Trains were not increased, long distance summer specials were also discontinued
मैलानी। रेलवे ने लखनऊ, लखीमपुर, गोला व मैलानी होते हुए ट्रेनें तो बढ़ाई नहीं, बल्कि ग्रीष्मकाल में मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर के रास्ते शुरू की गईं लंबी दूरी की दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें भी बंद कर दी हैं। इससे यात्रियों को फिर से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लालकुआं-कोलकाता का भी आखिरी फेरा 28 अगस्त को होगा।
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल लालकुआं-वाराणसी सिटी-लालकुआं त्रैसाप्ताहिक ट्रेन के संचालन का विस्तार करने के बजाय बंद कर दिया। नई दिल्ली-ऐशबाग-नई दिल्ली समर स्पेशल का संचालन के तीन फेरे शेष रहते नियत तिथि से पहले ही बंद किया जा चुका है। रेलवे ने ट्रेन नंबर 05029 वाराणसी सिटी-लालकुआं का संचालन वाराणसी सिटी से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शनिवार को सात मई से 29 जून तक और ट्रेन नंबर 05030 लालकुआं-वाराणसी सिटी का संचालन लालकुआं से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं रविवार को आठ मई से 29 जून तक 23 फेरों के लिए किया था।
विज्ञापन

बाद में 05029 के संचालन का विस्तार पुन: आठ से 31 जुलाई तक और 05030 का सात से 30 जुलाई तक 11 फेरों के लिए किया था। इसके अलावा नई दिल्ली से वाया पीलीभीत, लखीमपुर, मैलानी, सीतापुर होते हुए ऐशबाग तक द्विसाप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन नंबर 04050 नई दिल्ली-ऐशबाग का संचालन 25 मई से नई दिल्ली से प्रत्येक शुक्रवार और रविवार शुरू किया था। इसका आखिरी फेरा 13 जुलाई को था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 04049 ऐशबाग-नई दिल्ली का संचालन 26 मई से ऐशबाग से प्रत्येक शनिवार और सोमवार शुरू हुआ था। इसका आखिरी फेरा 14 जुलाई को था, लेकिन रेलवे ने परिचालनिक कारणों का हवाला देते हुए ट्रेन नंबर 04050 नई दिल्ली-ऐशबाग के छह से 13 जुलाई और ट्रेन नंबर 04049 ऐशबाग-नई दिल्ली के सात से 14 जुलाई के आखिरी तीन फेरे निरस्त कर दिए थे। इस प्रकार दो जोडी ट्रेनों का संचालन बंद हो चुका है।
ट्रेन नंबर 05060 लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक समर स्पेशल का संचालन दस जुलाई से 28 अगस्त तक लालकुआं से प्रत्येक प्रत्येक बृहस्पतिवार और ट्रेन नंबर 05059 कोलकाता-लालकुआं का संचालन कोलकाता से प्रत्येक शनिवार 12 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को है। लालकुआं-कोलकाता का आखिरी फेरा 28 को और कोलकाता-लालकुआं का आखिरी फेरा 30 अगस्त को होगा।
000
लखीमपुर, पीलीभीत, सीतापुर के लिए अहम थीं ट्रेनें
लखीमपुर, मैलानी होते हुए संचालित होने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के पहिये अब थम चुके हैं। ये ट्रेनें न सिर्फ जिले के लिए महत्वपूर्ण थीं, बल्कि, पीलीभीत, सीतापुर के लिए भी अहम थीं। क्षेत्र के हजारों यात्रियों को विशेष ट्रेनों से आवागमन में खासी सहूलियत थी, लेकिन इसके फेरे पूरी होने के बाद रेलवे बोर्ड ने फिलहाल संचालन का विस्तार नहीं किया है।

000
दिल्ली के साथ ही लालकुआं व वाराणसी जाना फिर मुश्किल
इन समर स्पेशल ट्रेनों से क्षेत्रवासियों का दिल्ली, ऐशबाग, लालकुआं, कोलकाता, वाराणसी आना-जाना आसान हो गया था। इनका संचालन बंद हो जाने से लोगों को एक बार फिर दिल्ली के साथ ही इन स्टेशनों तक आवागमन में फिर मुश्किल पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed