फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trains on the Daliganj-Mailani-Pilibhit section will run on changed timings from tomorrow

Lakhimpur Kheri News: कल से बदले समय पर चलेंगी डालीगंज-मैलानी-पीलीभीत खंड की ट्रेनें

Sat, 25 Jul 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Trains on the Daliganj-Mailani-Pilibhit section will run on changed timings from tomorrow
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे ने 27 जुलाई से कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस के संचालन के मद्देनजर डालीगंज-मैलानी-पीलीभीत खंड की कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशन मैनेजर (कोचिंग), गोरखपुर पीके अस्थाना के अनुसार, 27 जुलाई से ट्रेन नंबर 55083 मैलानी-डालीगंज पैसेंजर मैलानी से 11:50 बजे चलकर बांकेगंज 12:06, गोला 12:20, फरधान 12:47 और लखीमपुर 13:06 बजे पहुंचेगी। 55081 मैलानी-सीतापुर पैसेंजर मैलानी से 14:10 के बजाय 14:00 बजे चलेगी। बांकेगंज 14:16, गोला 14:29, फरधान 14:55 और लखीमपुर 15:14 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

55087 मैलानी-डालीगंज पैसेंजर मैलानी से सुबह पांच बजे के बजाय 4:45 बजे चलेगी। बांकेगंज 5, गोला 5:15, फरधान 5:42 बजे पहुंचेगी। लखीमपुर से डालीगंज तक पूर्व निर्धारित समय से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

55084 डालीगंज-मैलानी पैसेंजर डालीगंज से 8:45 बजे के बजाय 8:10 बजे चलेगी। लखीमपुर 11:25, फरधान 11:45, गोला 12:17 बजे होते हुए 13:05 बजे मैलानी पहुंचेगी।
55086 गोमतीनगर-पीलीभीत पैसेंजर लखीमपुर से 10:41, फरधान 11:00, गोला 11:34, बांकेगंज 12:09 बजे होकर 12:40 बजे मैलानी पहुंचेगी।
55357 पीलीभीत-मैलानी पैसेंजर पीलीभीत से 7:10 के बजाय 6:45 बजे चलकर 9:05 बजे मैलानी आएगी। 55358 मैलानी-पीलीभीत पैसेंजर मैलानी से 5:35 के बजाय 5:10 बजे चलकर 7:40 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। 55085 पीलीभीत-डालीगंज पैसेंजर पीलीभीत से 17:20 के बजाय 18:05 बजे चलेगी। मैलानी 20:40 बजे पहुंचकर 20:48 बजे रवाना होगी। बांकेगंज 21:03, गोला 21:14, फरधान 21:41, लखीमपुर 22:00 बजे होते हुए 00:40 बजे डालीगंज पहुंचेगी। मार्ग के अन्य स्टेशनों पर भी ट्रेनें बदले समय से चलेंगी।
---------------
उझानी से आज चलेगी उद्घाटन विशेष गाड़ी
27 जुलाई से शुरू हो रही कासगंज-ऐशबाग-कासगंज डेली एक्सप्रेस के शुभारंभ पर रविवार को उद्घाटन विशेष गाड़ी संख्या 05018 उझानी से चलाई जाएगी। यह दोपहर 12 बजे उझानी से चलकर बदायूं 12:17, बरेली 13:10, इज्जतनगर 13:45, पीलीभीत 14:45, पूरनपुर 15:52, मैलानी 16:50, गोला गोकर्णनाथ 17:30, लखीमपुर 18:05, सीतापुर 19:15, सिधौली 19:47 और मोहिबुल्लापुर 20:22 बजे होते हुए 21:10 बजे ऐशबाग पहुंचेगी।

------------
कल से चलेगी कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 15312 कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस 27 जुलाई से कासगंज से सुबह 4:20 बजे चलकर बदायूं 5:25, बरेली 6:15, इज्जतनगर 6:37, पीलीभीत 7:40 और मैलानी 9:20 बजे पहुंचेगी। मैलानी से 9:30 बजे चलकर गोला 9:50, लखीमपुर 10:26 बजे होते हुए 13:00 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। वापसी में 15311 ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस ऐशबाग से दोपहर 2 बजे चलकर लखीमपुर 16:10, गोला 16:40, मैलानी 17:15 बजे पहुंचेगी। मैलानी से 17:25 बजे रवाना होकर पीलीभीत 18:45, इज्जतनगर 19:35, बरेली 20:10, बदायूं 21:10 बजे होते हुए 22:40 बजे कासगंज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed