फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trains on mailani nanpara rail route canceled till 14th july

UP: रेलवे लाइन से पानी का रिसाव रुका... मगर खतरा बरकरार, मैलानी-नानपारा रूट की ट्रेनें 14 जुलाई तक निरस्त

Tue, 08 Jul 2025 11:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 08 Jul 2025 11:42 AM IST
सार

पलिया में अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के आगे हो रहे पानी के रिसाव को तो कड़ी मेहनत के बाद रोक लिया गया है। अब रेलवे लाइन के दोनों किनारों को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते ट्रेनों का निरस्तीकरण 14 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
Trains on mailani nanpara rail route canceled till 14th july
मैलानी जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैलानी-नानपारा रेल मार्ग पर पलिया की अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास हो रहे पानी के रिसाव को रोके जाने के बाद अभी रेल लाइन से खतरा टला नहीं है। इसके चलते ट्रेनों का निरस्तीकरण 14 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। एक सप्ताह पहले पानी का रिसाव होने से निरस्तीकरण सात जुलाई तक था, अब सात दिन और बढ़ा दिए गए हैं।

विज्ञापन


पानी का रिसाव बंद होने और पटरी दुरुस्त होने पर आठ जुलाई से ट्रेनों का संचालन होने की उम्मीद थी, लेकिन एक दिन पहले रिसाव बंद होने के बाद भी पटरी के दोनों किनारों को मजबूत करने का काम अभी बाकी है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जन संपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा न होने के चलते निरस्तीकरण 14 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: शादी के तीन घंटे बाद धोखा देकर चली गई पत्नी, सच्चाई पता चलने पर पति के उड़े होश
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मैलानी, पलिया, तिकुनिया क्षेत्र के अधिकांश लोगों को इसी रेल मार्ग से बहराइच-गोंडा की ओर आना जाना रहता है, लेकिन ट्रेनों के बंद होने से अब लोगों को सड़क मार्ग से जाना पड़ रहा है। किराया अधिक लगने के साथ ही परेशानी और समय भी अधिक लगता है।

पिछले साल भी बंद हुआ था यह मार्ग
मैलानी-नानपारा खंड के भीरा-पलिया के बीच पिछले साल भी पानी का रिसाव होने से रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के चलते कई महीने ट्रेनों का संचालन बंद रहा था। बारिश और बाढ़ खत्म होने और पटरियों की मरम्मत के बाद ट्रेनों का संचालन किया गया।

दोनों किनारों को मजबूत करने में जुटे कारसेवक
पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के समीप पानी के रिसाव को तो कड़ी मेहनत के बाद रोक लिया गया है, लेकिन अब दोनों किनारों को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। एक तरफ जाल में जहां बोरियों में मौरंग व मिट्टी भरकर किनारों को मजबूत किया जा रहा है। दूसरी तरफ से लोहे के जाल में बोल्डर व पत्थरों को डालकर कटान को पूरी तरह से बंद करने का कार्य किया जा रहा है।

पिछले रविवार से महंगापुर गुरुद्वारा के संत बाबा गुरनाम सिंह के आह्वान पर रेल लाइन बचाने के लिए कारसेवा का कार्य किया जा रहा है। इसमें दूरदराज से कारसेवक आकर लगातार सेवा करने का कार्य कर रहे हैं। छह जुलाई को रेललाइन के नीचे से हो रहे पानी के रिसाव को पूरी तरह से कारसेवकों व रेलकर्मियों ने सेवा करते हुए बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: शिकार के लिए घर में घुसा तेंदुआ... पालतू कुत्ते ने किया सामना, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

सोमवार को सुबह से दोनों किनारों की मजबूती करने पर कार्य होता रहा। बड़ी संख्या में कारसेवक डटे रहे और काफी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पत्थर, मौरंग, मिट्टी आदि लाने का कार्य रेललाइन के पास किया गया। इसके चलते दोनों तरफ से अलग-अलग तरीके से कटान को रोकने के लिए पटान का कार्य किया जा रहा है।

एक तरफ से तो बोल्डर, पत्थर डाले जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ से मिट्टी व मौरंग भरी बोरियों को प्लास्टिक के जालों में डालकर किनारों पर लगाने का कार्य हो रहा है, ताकि दूर-दूर तक कहीं से भी रेल ट्रैक दोबारा से न कट सके।

एसएसबी का आभार जताकर सौंपा स्मृति चिह्न
रेल लाइन पर हो रहे रिसाव को रोकने के लिए एसएसबी जवानों का भी काफी सक्रिय योगदान रहा। सोमवार को एसएसबी कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और कारसेवा करते हुए बोरियों को भरने और उनको जाल में डालने का कार्य किया। यहां गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की तरफ से कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए कारसेवा में तत्पर रहने और लगातार प्रत्येक दिन जवानों के सहयोग के लिए आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed