{"_id":"69fe3543ec8a204d710251ca","slug":"trains-are-running-but-passenger-amenities-are-derailed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-174657-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रेनें चल रहीं, मगर यात्री सुविधाएं पटरी से उतरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रेनें चल रहीं, मगर यात्री सुविधाएं पटरी से उतरीं
Sat, 09 May 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 09 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
कई बोगियों में वाशबेसिन की टोटियां भी नहीं लगी। संवाद
लखीमपुर खीरी। मैलानी से डालीगंज के बीच चलने वाली ट्रेनों में सफर तो जारी है, लेकिन यात्री सुविधाएं पूरी तरह पटरी से उतरती नजर आ रही हैं। अधिकांश ट्रेनों के शौचालयों और वॉशबेसिन में लगी टोंटियां लंबे समय से टूटी पड़ी हैं।
कई बोगियों में पंखे भी बंद हैं। गर्मी के बीच पानी और हवा जैसी बुनियादी सुविधाएं न मिलने से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। यात्रियों का कहना है कि शौचालय इस्तेमाल करने के लिए उन्हें अपने साथ पानी की बोतल या डिब्बा लेकर जाना पड़ता है। कई बार पानी न मिलने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ती है।
वॉशबेसिन में पानी नहीं होने से हाथ धोने जैसी सामान्य सुविधा भी यात्रियों को नहीं मिल पा रही है। यात्रियों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी रेलवे कर्मचारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इन ट्रेनों से सफर करते हैं। गर्मी के मौसम में पानी की कमी और बंद पंखों की समस्या ने हालात और खराब कर दिए हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से शौचालयों, वॉशबेसिन और पंखों की व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -
इन ट्रेनों में अधिक है समस्या
गोमतीनगर से चलकर पीलीभीत जाने वाली ट्रेन संख्या 55086, डालीगंज से चलकर मैलानी जाने वाली ट्रेन संख्या 55084 और मैलानी से चलकर डालीगंज जाने वाली ट्रेन संख्या 55083 समेत कई ट्रेनों में यह समस्या सामने आ रही है।
-- -- -- -- -- --
ट्रेन में शौचालय इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है। पानी न होने से हमको बोतल लेकर जाना पड़ता है। कई बार लंबी यात्रा में काफी परेशानी होती है।
- संदीप सिंह, यात्री, गोला
-- -- -- -- --
वॉशबेसिन में पानी न होने से हाथ धोने तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है। गर्मी में यह समस्या और बढ़ जाती है। रेलवे व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करे।
-रंजीत राज, यात्री, पीलीभीत
-- -- -- -- --
इसके लिए संबंधित अधिकारी को निरीक्षण के लिए लगाया जाएगा। मरम्मत कार्य कराकर सभी समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा।
-महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, डीआरएम रेलवे
-- -- --
खासकर पैसेंजर ट्रेनों में ये दिक्कत ज्यादा है। इसकी शिकायत पहले भी मिली है। रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता के समाधान कराया जाएगा।
-उत्कर्ष वर्मा, सांसद, खीरी