फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trains are not increased... Passengers are troubled during the festival

Lakhimpur Kheri News: नहीं बढ़ीं ट्रेनें... त्योहार पर यात्री परेशान

Mon, 10 Mar 2025 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Trains are not increased... Passengers are troubled during the festival
लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते यात्री। संवाद
मैलानी। होली पर यात्रियों का आना-जाना शुरू हो चुका है। लखनऊ मार्ग पर ट्रेनों की संख्या सीमित होने के चलते लोगों को घर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ-मैलानी रूट पर 24 घंटे में मात्र चार ट्रेनें हैं। जिसमें तीन पैसेंजर और एक एक्सप्रेस हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों की संख्या कम होने से आम दिनों में ही ट्रेनों में भीड़ रहती है, लेकिन मौजूदा समय होली का त्योहार है, ऐसे में भीड़ कई गुना बढ़ गई है। दो-तीन स्टेशनों बाद ही ट्रेनें यात्रियों से फुल हो जाती हैं और बीच के स्टेशनों के यात्रियों को सीट मिलना तो दूर ट्रेन में चढ़ने के लिए ही धक्का-मुक्की करनी पड़ती है।
विज्ञापन

हाल्ट स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव होने से यात्रियों को चढ़ने-उतरने में सबसे ज्यादा दिक्कतें पेश आती हैं। होली पर सबसे ज्यादा दिल्ली, हरिद्वार व उत्तराखंड के रुद्रपुर से लोगों का आना शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, होली निकट होने की वजह से बाहर रहकर मजदूरी करने वाले, पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा आदि त्योहार मनाने को घर जाने के लिए ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ पहले की अपेक्षा बढ़ना लाजमी है।

इसके बावजूद रेलवे ने न तो लखनऊ मार्ग पर ट्रेनें बढ़ाई हैं और न ही त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। यही वजह है कि होली से पहले ही इस मार्ग पर ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed