फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Training started at ANM Training Center

एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में शुरू हुआ प्रशिक्षण

Thu, 11 Aug 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Training started at ANM Training Center
एएनएम सेंटर के शुभारंभ के अवसर पर मौजूद नगरपालिका अध्यक्ष।
पालिकाध्यक्ष एवं सीएमओ ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

39 प्रशिक्षु एएनएम की दी जा रही ट्रेनिंग
लखीमपुर। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में बुधवार से एएनएम का प्रशिक्षण शुरू हो गया। इसका उद्घाटन पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेयी ने किया। पहले बैच में 39 प्रशिक्षु एएनएम की ट्रेनिंग दी जाएगी।
पालिकाध्यक्ष निरुपमा बाजपेयी ने कहा कि योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहद संवेदनशील है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम योगी ने सूबे के 38 एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. लालजी पासी ने बताया कि चयनित 50 एएनएम में से 39 को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण आवासीय है। इसमें रहने, खाने आदि की सुविधाएं सरकार की ओर से हैं। प्रशिक्षण वर्णिता मिश्रा व महिमा सिंह देंगी। इसकी मॉनिटरिंग एसीएमओ डॉ.अश्विनी कुमार और डीपीएम अनिल कुमार यादव करेंगे। सीएमओ डॉ. अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि में एएनएम को सीएचसी का भ्रमण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र में काम करने का अनुभव मिलेगा। एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता और एसीएमओ डॉ. बीसी पंत, डॉ. उज्जवल व अवधेश वर्मा, कार्तिकेय मिश्रा, परमानंद वर्मा, सौरभ शुक्ला, डैम सतपाल सिंह व देवनन्दन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed