फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Train will run between Mailani Shahgarh from November 9

Lakhimpur Kheri News: मैलानी शाहगढ़ के बीच नौ नवंबर से चलेगी ट्रेन

Mon, 06 Nov 2023 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Train will run between Mailani Shahgarh from November 9
लखीमपुर खीरी। मैलानी शाहगढ़ रेलखंड पर नौ नवंबर से एक जोड़ी ट्रेन चलेगी। इसके लिए मैलानी जंक्शन पर समारोह होगा। इसमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को शाहगढ़ के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन

आखिरकार जिस पल का मैलानी-शाहगढ़ रेलखंड के यात्रियों को इंतजार था, वह पल नौ नवंबर को आ रहा है। क्योंकि इस दिन ऐशबाग पीलीभीत रेल खंड पर मैलानी-शाहगढ के बीच ट्रेन संचालन को हरी झंडी मिलने वाली है। शाहगढ़ तक आमान-परिवर्तन और विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद रेलवे साढ़े पांच साल बाद इस रेल खंड पर एक जोड़ी ट्रेन दौड़ाने जा रहा है। हालांकि इसके लिए रेलवे ने लखनऊ मैलानी पैसेंजर ट्रेन को शाहगढ़ तक चलाने का प्रस्ताव मंजूर कर गोरखपुर के महाप्रबंधक परिचालन को पत्र भेज दिया था। रेलवे बोर्ड से निर्देश मिलने के बाद इज्जतनगर डिवीजन के अधिकारियों ने ट्रेन चलाने से पहले रेलवे स्टेशनों पर तैयारियां शुरू करते हुए संचालन संबंधी काम पूरा भी कर लिया है। समारोह में शामिल होने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक ने राज्यसभा सांसद रामजी को निमंत्रण भेजा है, जिससे इस खबर की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


मैलानी-शाहगढ़ के बीच नहीं हो सका एलआर
मैलानी। मैलानी-शाहगढ़ के बीच नौ नवंबर को संभावित ट्रेन संचालन के शुभारंभ को देखते हुए सोमवार को होने वाला लोको पायलटों का लर्निंग रूट (एलआर) नहीं हो सका। यहां बता दें कि किसी नए रूट पर ट्रेन संचालन के लिए पायलटों को एलआर कराया जाता है। इसी मैलानी-शाहगढ़ के बीच सोमवार को एलआर होना था। रेलसूत्रों के मुताबिक, एलआर के लिए लखनऊ से क्रू (लोको पायलट दल) आ गया था और पूरनपुर में खड़े टावर वैगन को मैलानी लाकर उसी से एलआर किया जाना था, वह क्रू वापस लखनऊ चला गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed