फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   train postpone

13 दिसंबर तक बंद रहेंगी चार पैसेंजर ट्रेन

Thu, 11 Dec 2014 10:11 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 11 Dec 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
train postpone
कोहरे के कारण रेलवे ने बृहस्पतिवार से तीन दिनों के लिए चार पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया है।
विज्ञापन

सीनियर डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर एसके सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण आगामी 13 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 52224 लखीमपुर-मैलानी पैसेंजर, 52225 मैलानी-लखीमपुर पैसेंजर, 52243 मैलानी-ऐशबाग पैसेंजर और 52244 ऐशबाग-इज्जतनगर पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया है, जिसकी सूचना रेलवे स्टेशन के सूचना पट पर चस्पा कराई गई है। इधर गुरुवार को इस नोटिस से लोगों को ट्रेनों का संचालन ठप होने की सूचना मिली। इससे मायूस हुए यात्री गंतव्य तक पहुंचने के लिए प्राइवेट वाहनों से रवाना हुए।
पलियाकलां/मैलानी। रेल प्रशासन ने कोहरे के कारण गोंडा मैलानी रेल प्रखंड पर 52260 मैलानी-गोंडा-मैलानी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 13 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पलिया से चलकर लखनऊ जाने वाली सेंक्चुरी एक्सप्रेस संख्या 15320 मैलानी तक ही जाएगी। इस तरह इस ट्रेन का आवागमन 13 तक मैलानी-ऐशबाग के बीच ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed