{"_id":"686185f85bc4c3c37406eacc","slug":"train-is-expected-to-run-from-kasganj-to-mailani-and-varanasi-city-lakhimpur-news-c-120-sbly1019-149298-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कासगंज से मैलानी और वाराणसी सिटी तक ट्रेन चलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कासगंज से मैलानी और वाराणसी सिटी तक ट्रेन चलने की उम्मीद
Sun, 29 Jun 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
मैलानी में खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन। संवाद
मैलानी। कासगंज से मैलानी व अयोध्या होते हुए वाराणसी सिटी तक नई ट्रेन चलने की उम्मीद बढ़ गई है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की अनुशंसा पर मुख्यालय गोरखपुर से इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। वहां से हरी झंडी मिलते ही इस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक गोरखपुर आशीष भाटिया की ओर से जारी 27 जून का एक पत्र व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ था। नई ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था विषय के शीर्षक से जारी पत्र में लिखा गया था कि मंडल की अनुशंसा पर लंबी दूरी की नई ट्रेनों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। इसमें इज्जतनगर मंडल की ओर से इज्जतनगर से श्री माता वैष्णो देवी, कासगंज से बनारस त्रै-साप्ताहिक, लालकुआं से ओखा, बांद्रा, कोलकाता और रामनगर से उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक ट्रेन चलाने की अनुशंसा की गई है।
नई ट्रेन कासगंज-बनारस एक्सप्रेस कासगंज से बदायूं, बरेली, पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर, बुढ़वल, बाराबंकी, गोंडा अयोध्या होते हुए बनारस तक हफ्ते में तीन दिन चलने की बात है। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर की ओर से प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेज दिया गया है। महाप्रबंधक परिचालन, गोरखपुर ने प्रस्ताव भेजने का पत्र मंडल मुख्यालय इज्जतनगर को 27 जून को भेज दिया है। लिहाजा अब इस नई ट्रेन के चलने की उम्मीद और तेज हो गई है।
विज्ञापन
रामलला के दर्शन और काशी जाना होगा आसान
रेलवे बोर्ड से अगर इस ट्रेन के चलने की हरी झंडी मिल जाती है तो क्षेत्रवासियों को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने के साथ ही भगवान शिव के दर्शन के लिए काशी जाना भी आसान हो जाएगा। क्षेत्रवासी बड़ी लाइन बनने के बाद से ही अयोध्या और बनारस के लिए ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं।