{"_id":"66e496674fd9f3f4ac00b5f4","slug":"traffic-stopped-on-palia-bhira-road-tanker-overturned-bus-saved-from-overturning-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-128986-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पलिया-भीरा मार्ग पर आवागमन ठप, टैंकर पलटा, बस पलटने से बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पलिया-भीरा मार्ग पर आवागमन ठप, टैंकर पलटा, बस पलटने से बची
विज्ञापन
पलिया-भीरा मार्ग पर गड्ढों में फंसकर टेढ़ी हुई रोडवेज बस। संवाद
पलियाकलां। तेज बारिश और बैराज से छोड़ा गया पानी एक बार फिर पलिया-भीरा मार्ग पर पहुंच गया है। प्रशासन ने इस मार्ग से आवागमन रोक दिया है। सुबह के समय भीरा मार्ग से गुजरी एक रोडवेज बस पानी के तेज बहाव में बहकर सड़क किनारे पहुंच गई। आधी बस सड़क और आधी नीचे लटक गई। दोपहर में गोविंद चीनी मिल का शीरे का एक खाली टैंकर पलट गया।
दिल्ली से गौरीफंटा जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस पानी के बहाव में बहकर सड़क किनारे पहुंच गई। सड़क किनारे गड्ढ़ों में फंसने के कारण रोडवेज बस पलटने की स्थिति में आ गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और उसमें फंसी सवारियों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। उधर, दोपहर में एक खाली टैंकर पानी के तेज बहाव के कारण किनारे पलट गया। एसडीएम कार्तिकेय सिंह, नायब तहसीलदार हर्ष निशांत, कोतवाल मनबोध तिवारी समेत पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर रोडवेज बस को निकलवाने के साथ ही पलटे टैंकर को भी जेसीबी व क्रेन की मदद से सीधा करवाया।
-- -- -- -- -- -
पानी बढ़ने से रेल लाइन की मरम्मत का कार्य रुका
पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया क्रॉसिंग के आगे कटी रेलवे लाइन की मरम्मत का कार्य पानी आ जाने के चलते रुक गया है। रेल लाइन शारदा नदी के पानी ने जुलाई माह में काट दी थी। हाल ही में रेलवे के एडीआरएम ने भी आकर जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। सुबह से पानी के बढ़े जलस्तर के बाद रेलवे का कार्य भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
रेललाइन कटने से पलिया शहर में नहीं घुसा पानी
शारदा नदी की बाढ़ के पानी ने पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया के आगे रेलवे लाइन को काट दिया था। अगर यह रेलवे लाइन नहीं कटी होती तो पानी का रुख पलिया की ओर हो जाता। हालांकि रेलवे लाइन कटने के बाद यह पानी करीब 16 गांवों की खेतिहर जमीनों के साथ ही गांवों की ओर लगातार जा रहा है।