फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traffic signal lights are off again, system is running on signals

Lakhimpur Kheri News: ट्रैफिक सिग्नल लाइटें फिर बंद, इशारों में चल रही व्यवस्था

Tue, 19 Aug 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 19 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Traffic signal lights are off again, system is running on signals
संकटा देवी चौराहे पर बंद पड़ी सिग्नल लाइटें, लग रहा जाम। संवाद
लखीमपुर खीरी। यातायात को सुगम बनाने और शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एकमात्र संकटा देवी चौराहे पर लगाई गईं ट्रैफिक लाइटें एक बार फिर बंद हो गई हैं। इस वजह से शहर का यातायात व्यवस्था फिर से इशारों के सहारे चल रही है। बेतरतीब तरीके से वाहन चालकों के निकलने से बार-बार जाम लग रहा है।
विज्ञापन


संकटा देवी चौराहा शहर का एक प्रमुख व्यस्त इलाका है, जहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। यहां करीब 16 लाख के बजट से ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगाई गई थीं। दो मई को इसका उद्घाटन डीएम, एसपी ने किया, लेकिन यह लाइटें तीन माह में ही दो बार खराब हो चुकी हैं। पिछले 15 दिन से यह दोबारा से बंद पड़ी हैं। बताया जा रहा है कि इस बार कोई तकनीकी खराबी आई है। इससे पहले उद्घाटन के 10 दिन बाद ये खराब हो गई थीं, तब बताया गया था कि इनका सेंसर खराब हो गया है।
विज्ञापन

-------------
लाइटों में कोई तकनीकी दिक्कत आ गई है। सूचना देने के बाद इंजीनियर आए थे, लेकिन उन्हें फाॅल्ट नहीं मिला। एक बार फिर से टीम इन लाइटों की दिक्कत को देखने आएगी। इसे सही होने में अभी समय कितना लगेगा, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सचिन गंगवार, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed