{"_id":"65bfe62c214cb2da03083a5e","slug":"traffic-remained-closed-for-12-hours-vehicles-left-kheri-mitauli-passengers-got-lost-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-114022-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 12 घंटे बंद रहा आवागमन... खीरी-मितौली से निकले वाहन, भटके यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 12 घंटे बंद रहा आवागमन... खीरी-मितौली से निकले वाहन, भटके यात्री
विज्ञापन
एलआरपी रोड लगाया गया बैरिकेट-संवाद
लखीमपुर खीरी। हरगांव रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य के चलते सीतापुर-लखीमपुर रोड पर 12 घंटे तक वाहनों का आवागमन बंद रहा। जानकारी के अभाव में वाहन चालक परेशान हुए। कई यात्रियों को इधर से उधर भटकना पड़ा। राजापुर से खीरी-लहरपुर और कस्ता-मितौली के रास्ते लोगों ने सफर तय किया। यात्रियों ने हरगांव पहुंचने के लिए ई-रिक्शा का सहारा लिया। परिवहन निगम की बसों को कई किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। उधर, रूट डायवर्ट होने पर खीरी कस्बे में जाम की स्थिति भी बनी।
लखनऊ-लखीमपुर रेलखंड पर सीतापुर जिले में पड़ने वाली हरगांव क्रॉसिंग पर रविवार को रेलवे लाइन की मरम्मत की गई। क्रॉसिंग गेट सुबह छह से शाम छह बजे तक बंद रहा। रेलवे ने इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को दी थी, लेकिन जिले की पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और कोई प्रभावी रूट प्लान नहीं बनाया। राजापुर और एलआरपी चौराहे पर बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया। रास्ता बंद देख वाहन चालकों को मायूस होकर वापस जाना पड़ा।
किसी तरह हरगांव क्रॉसिंग के पास पहुंचे ओयल व अन्य स्थानों के लोगों को गांवों के रास्तों से गुजरना पड़ा। वहीं एलआरपी चौराहा पहुंचे हरगांव, सीतापुर, सिधौली और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को भटकना पड़ा। कोई सवारी तो मिली नहीं, वाहनों की जानकारी के लिए परेशान हुए। उधर, लखीमपुर डिपो ने लखनऊ रूट की बसों का संचालन राजापुर चौराहे से खीरी-लहरपुर होकर किया। इससे बसों को कई किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन
एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि क्रॉसिंग बंद की सूचना पूर्व में उन्हें नहीं दी गई थी। सुबह पता चला तो बसों का रूट बदला गया।
बस मिली नहीं, ई-रिक्शा से किया हरगांव तक सफर
रविवार की दोपहर एलआरपी चौराहे पर खड़े विकास कुमार को लखनऊ जाना था। आवागमन बंद होने की जानकारी उन्हें नहीं थी। एलआरपी पर कोई बस व वाहन नहीं मिला तो काफी देर इंतजार के बाद वह राजापुर चौराहे गए। सीतापुर जा रहे जगदीश भी एलआरपी चौराहे पर खड़े थे। कोई सवारी नहीं मिली तो उन्होंने ई-रिक्शा का सहारा लिया। कई अन्य यात्रियों ने भी ई-रिक्शा से हरगांव का सफर तय किया। ई-रिक्शा चालक ने क्रॉसिंग के पास तक ले जाने की शर्त पहले ही सवारियों के सामने रख दी थी।
साइड से गुजरे वाहन, पलटा ई-रिक्शा
एलआरपी के आसपास, जलभवन, ओयल व अन्य स्थानों पर रहने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैरिकेडिंग होने से वाहन निकालने में मशक्क्त करनी पड़ी। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछा, फिर साइड से वाहन निकाला। साइड से निकलते समय एक ई-रिक्शा पलट भी गया। पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने उसे उठाया।
खीरी में बनी जाम की स्थिति
खीरी टाउन। लखीमपुर-सीतापुर रोड पर आवागमन बंद होने से वाहनों को खीरी कस्बे से लहरपुर होकर निकाला गया। वाहनों की आवाजाही बढ़ी तो कस्बे में जाम की स्थिति बन गई। बाजार में कई बार जाम लगा। हालांकि पुलिस ने मशक्कत कर यातायात व्यवस्था संभाल ली।