{"_id":"5eb6d7d68ebc3e9090614c03","slug":"traffic-lakhimpur-news-bly405319566","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लगी रही वाहनों की लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लगी रही वाहनों की लंबी लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीरनगर। बलरामपुर ग्रुप के कुंभी चीनी मिल से एक साथ पर्चियां जारी होने, तौल न करा पाने से हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। वाहनों की लगी लंबी लाइन से यातायात प्रभावित रहा।
शनिवार एक बजे कुम्भी गांव में मोहम्मदी, लखीमपुर हाईवे पर गन्ना भरे वाहनों से जाम लग गया। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। मिल प्रबंधन जाम को कम करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन एक साथ में जारी की गई कई पर्चियों के कारण मोहम्मदी लखीमपुर हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। हाईवे पर लगे जाम से यातायात प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं।
चौकी अमीरनगर इंचार्ज संतोष कुमार यादव का कहना है कि हाईवे पर लग रहे जाम के संबंध में मिल प्रबंधन को नोटिस भेजा है और जाम लगने की सूचना अधिकारियों को भेज दी गई है, जिनके दिशा-निर्देश पर मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।