फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traders angry at the reply of not laying a long line on Bahraich-Mailani road

Lakhimpur Kheri News: बहराइच-मैलानी मार्ग पर बड़ी लाइन न बिछाने के जवाब पर भड़के व्यापारी

Sun, 24 Dec 2023 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Traders angry at the reply of not laying a long line on Bahraich-Mailani road
तिकुनिया खीरी। बहराइच-मैलानी रूट पर आमान परिवर्तन को लेकर मिले नकारात्मक जवाब से व्यापारी भड़क गए। गुस्साए व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में बैठक कर बोर्ड के निर्णय का विरोध किया। व्यापारियों ने महा प्रबंधक रेलवे बोर्ड गोरखपुर को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर हरदीप सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

तराई विकास संस्थान नगर व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से आरटीआई के तहत रेलवे बोर्ड से आमान परिवर्तन किए जाने को लेकर जानकारी मांगी थी, लेकिन रेलवे ने इन्कार कर दिया। व्यापारियों ने कहा नानपारा-मैलानी आमान परिवर्तन न होने से सैकड़ों गांव के किसान, जनता व व्यापारी प्रभावित हैं। जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैलानी से नानपारा तक जन जागरण अभियान चलाकर सभी व्यापारियों, मजदूर, गरीबों, किसानों को एकजुट कर लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में व्यापारी धीरज मित्तल, सुरेंद्र अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अशोक सिंघल, अनिल महावर, मुदित गुप्ता, गौतम अग्रवाल, अनिल सिंह, मासूम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed