फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tractors will be bought in the farm machinery bank of sugarcane societies

गन्ना समितियों के फार्म मशीनरी बैंक में खरीदे जाएंगे ट्रैक्टर

Thu, 17 Mar 2022 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
Tractors will be bought in the farm machinery bank of sugarcane societies
जनपद की 13 गन्ना सहकारी समितियों में स्थापित हैं फार्म मशीनरी बैंक
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। गन्ना विभाग की गन्ना सहकारी समितियों में स्थापित फार्म मशीनरी बैंक में कृषि यंत्रों के साथ ही ट्रैक्टर की उपलब्धता कराई जाएगी। इसके लिए गन्ना विभाग ने ट्रैक्टर खरीदने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इससे लघु एवं सीमांत किसानों को किराए पर ट्रैक्टर भी आसानी से उपलब्ध कराए जाएंगे।
जनपद की 13 गन्ना सहकारी समितियों में फार्म मशीनरी बैंक स्थापित हैं, जिनमें तीन-तीन कृषि यंत्र किसानों को न्यूनतम किराए पर उपलब्ध कराए जाते हैं। यह सभी कृषि यंत्र ट्रैक्टर चालित हैं, जिससे लघु एवं सीमांत किसान इन कृषि यंत्रों का लाभ नहीं ले पा रहे थे। अब गन्ना विभाग ने सभी फार्म मशीनरी बैंक पर ट्रैक्टर उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि सभी 13 समितियों पर ट्रैक्टर उपलब्ध कराने के लिए खरीद प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। ट्रैक्टर के अलावा कई अन्य नई तकनीक के कृषि यंत्र भी खरीदे जाएंगे। इससे छोटे किसानों को खेती में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed