{"_id":"57000bc24f1c1bd875f00423","slug":"tractor-trolley-upturned-one-death-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत, पांच घायल
ब्यूरो महेवागंज/सुंदरवल।
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- भीरा मार्ग पर सुंदरवल के पास हुआ हादसा
ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाईं में पलट गई। इससे ट्रॉली पर बैठे आधा दर्जन मजदूर गंभीर घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय इनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई। हादसा लखीमपुर पलिया हाईवे स्थित सुंदरवल कस्बे के निकट हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली एक सपा नेता के फार्म हाउस का बताया जाता है।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव सांभर चौरा निवासी पप्पू, राजेंद्र, सुरेंद्र, विनोद पुत्रगण गजोधर, माखन और जहीरुददीन सभी ट्रैक्टर-ट्राली से शनिवार शाम घर वापस आ रहे थे। इस बीच सुंदरवल कस्बे के निकट ट्रैक्टर चालक ने लखीमपुर की ओर जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। बताते हैं ट्रक तो निकल गया, पर ट्रैक्टर असंतुलित होकर ट्राली समेत गहरी खाईं में पलट गया। इसमें सभी सवार नीचे दबकर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे आईसी सुंदरवल छोटेलाल ने घायलाें को फौरन जिला अस्पताल भेजा।
बताते हैं अस्पताल पहुंचते ही डाक्टराें ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। वहीं माखन और जहीर की हालत गंभीर बताई गई है। पप्पू की मौत से घर में कोहराम मचा है। चौकी इंचार्ज छोटे लाल ने बताया कि सभी मजदूर कहीं गन्ना बुवाई कर वापस घर लौट रहे थे। ओवरटेक के प्रयास मे हादसा हो गया।