फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tourists started liking the trip to Dudhwa Park by tourist coach

Lakhimpur Kheri News: पर्यटकाें को रास आने लगी टूरिस्ट कोच से दुधवा पार्क की सैर

Sun, 27 Oct 2024 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tourists started liking the trip to Dudhwa Park by tourist coach
एसी टूरिस्ट कोच
मैलानी। एसी टूरिस्ट कोच से दुधवा के जंगलों की सैर पर्यटकों को रास आने लगी है। पहले दिन कोच खाली गया था, दूसरे दिन तीन पर्यटक गए थे। जबकि दूसरे हफ्ते के पहले फेरे में शनिवार को दस पर्यटक यहां से गए।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने मैलानी-बिछिया के बीच 19 अक्तूबर से अगले आदेश तक प्रत्येक शनिवार-रविवार को एक एसी टूरिस्ट कोच द्वि-साप्ताहिक मैलानी-बिछिया पैसेंजर में जोड़कर चलाना शुरू किया है। कोच यहां से बिछिया तक जाकर उसी दिन ट्रेन से वापस आता है। संचालन के पहले दिन कोच में न तो मैलानी से और न ही किसी अन्य स्टेशन से कोई पर्यटक सवार हुआ था।
विज्ञापन

रविवार को तीन पर्यटक बिछिया गए थे। सीएस दीपचंद्र मीना ने बताया कि इस शनिवार ऑनलाइन बुुकिंग के माध्यम से मोहम्मद फुुरकान खां, मिकाइल, रिजवान, समीर सिद्दीकी, सदफ अंंसारी, मोहम्मद शानू, नदीम, मोहम्मद आरिफ, गौरव गुप्ता और अंकित गुप्ता कोच से दुधवा पार्क के जंगल की सैर करने बिछिया तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच के टीटीई सतीश मीना ने बताया कि वापसी में सिर्फ दो पर्यटक ही कोच से मैलानी आए। इस प्रकार रेलवे की पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना धीरे-धीरे रंग लाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed