{"_id":"686185d7d7c39486380b623a","slug":"tourist-coaches-were-full-of-tourists-even-in-the-last-round-of-june-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-149299-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जून के आखिरी फेरे में भी पर्यटकों से फुल रवाना टूरिस्ट कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जून के आखिरी फेरे में भी पर्यटकों से फुल रवाना टूरिस्ट कोच
Sun, 29 Jun 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
टूरिस्ट पैसेंजर में जुड़ा एसी टूरिस्ट कोच। संवाद
मैलानी। दुधवा नेशनल पार्क की जंगल सफारी के लिए जून के आखिरी फेरे में भी एसी टूरिस्ट कोच रविवार को पर्यटकों से फुल रवाना हुआ। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे मैलानी-बिछिया पैसेंजर में एसी टूरिस्ट कोच को जोड़कर हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को संचालन करता है।
107 किमी के सफर के लिए गर्मी की छुट्टियों में इस बार टूरिस्ट कोच का क्रेज पर्यटकों के बीच तेजी से बढ़ा है। इसी का नतीजा है कि जून के बाद जुलाई में भी पांच, छह और 13 तारीख को भी कोच में सीटें नहीं हैं। मैलानी-बिछिया टूरिस्ट पैसेंजर यहां से सुबह छह बजकर पांच मिनट पर छूटती है।
-- -- -- -- कनेक्टिंग ट्रेनें चलें तो और मिले लाभ-- --
टूरिस्ट पैसेंजर के समय लखनऊ या बरेली की ओर से कोई ट्रेन मैलानी नहीं आती। जंगल सफारी को जाने के लिए यहां अपने साधन से या फिर रात को ही यात्री मैलानी पहुंचते हैं। उनका मानना है कि अगर शनिवार और रविवार को ही लखनऊ और बरेली से मैलानी के लिए ऐसी ट्रेन चले, जो सुबह साढ़े पांच बजे तक मैलानी पहुंचकर टूरिस्ट पैसेंजर को कनेक्ट करे, तो पर्यटकों की संख्या हमेशा बरकरार रहेगी।