फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tourist circuit ready...Eco tourism will start in Mohammadi Range from June 15

Lakhimpur Kheri News: टूरिस्ट सर्किट तैयार... 15 जून से मोहम्मदी रेंज में शुरू होगा इको टूरिज्म

Mon, 01 Apr 2024 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Tourist circuit ready...Eco tourism will start in Mohammadi Range from June 15
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी रेंज में इको टूरिज्म के तहत बनाया गया टूरिस्ट सर्किट सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार हो गया है। इसका शुभारंभ 15 जून को होगा। उसी दिन दुधवा का पर्यटन सत्र समाप्त हो रहा है। हाल ही में मुख्य वन संरक्षक लखनऊ डॉ रेनू सिंह ने टूरिस्ट सर्किट का निरीक्षण भी किया था।
विज्ञापन

डीएफओ साउथ खीरी संजय बिश्वाल ने बताया कि इको टूरिज्म विकास के तहत मोहम्मदी रेंज की देबीपुर बीट में शुरू किए टूरिस्ट सर्किट का निर्माण कार्य निश्चित अवधि में पूरा कर लिया गया है। टूरिस्ट सर्किट में कैंटीन, शौचालय, नेचर ट्रेल, वाच टावर स्वागत द्वार समेत 15 किलोमीटर सड़क बनकर तैयार हो गई है। यहां आने वाले सैलानियों के लिए दो थारू हट, तीन वाच टावरों के अलावा शौचालय, कैंटीन समेत नेचर ट्रेल का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि जून से सैलानियों के ठहरने के लिए गोला गोकर्णनाथ और मोहम्मदी में एक-एक गेस्ट हाउस, जंगल भ्रमण के लिए सवारी, प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों के दीदार करने के लिए वाच टावर और नेचर ट्रेल की उपलब्धता रहेगी। गाइडों की भी व्यवस्था की जा रही है, जो सैलानियों को जंगल की खूबसूरती से रूबरू कराएंगे। बाघों की दहाड़, कुलांचे भरते हिरन देबीपुर बीट जंगल की विशेषता हैं। यहां प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा ट्री आर्किड सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी रेंज में पूरे साल उठाइए जंगल सफारी का लुत्फ
दुधवा टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू होकर 15 जून तक सात महीने चलता है। जबकि दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी रेंज में सैलानी पूरे साल जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। अधिक बरसात होने पर रास्ते खराब हो जाने से ठीक होने तक सैलानियों के भ्रमण पर रोक लगाई जा सकती है, लेकिन आमतौर पर टूरिस्ट सर्किट पूरे साल खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed