{"_id":"63d0202c64ac354ec03e8065","slug":"tourism-and-pwd-team-did-the-survey-lakhimpur-news-bly5111494189-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पर्यटन और पीडब्ल्यूडी की टीम ने किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पर्यटन और पीडब्ल्यूडी की टीम ने किया सर्वे
विज्ञापन
सर्वे करती टीम।
कानपुर और पीलीभीत धर्मशाला बनाई जाएगी पार्किंग स्थल
छोटीकाशी कॉरीडोर निर्माण के संबंध में कमिश्नर ने फरवरी के पहले सप्ताह में टीम से मांगा खाका
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण को लेकर लगातार अलग-अलग टीमें सर्वे कर रही हैं। कमिश्नर रोशन जैकब ने फरवरी के पहले सप्ताह में कॉरिडोर का खाका तलब किया है।
मंगलवार को लखनऊ से आई पर्यटन विभाग की टीम में शामिल आर्किटेक्ट उत्कर्ष शुक्ला, भानु प्रताप सिंह, पीडब्ल्यूडी की ओर से जेई अशोक सिंह, आलोक, सुशील ने एसडीएम अनुराग सिंह और तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता की मौजूदगी में कॉरिडोर निर्माण के लिए शिव मंदिर और गोकर्णतीर्थ परिसर का मशीन से सर्वे किया।
टीम के सदस्यों ने बताया कि निर्माण को लेकर प्रत्येक बिंदु पर गहन सर्वे कर लेआउट तैयार किया जा रहा है। कमिश्नर ने फरवरी के प्रथम सप्ताह में पूरे निर्माण के मैप के साथ रिपोर्ट मांगी है। कमिश्नर मुख्यमंत्री के समक्ष निर्माण का प्रेजेंटेशन देंगी।
विज्ञापन
शिव मंदिर के निकट पीलीभीत और कानपुर धर्मशाला को पार्किंग स्थल, दर्शनार्थियों श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सुविधाजनक स्थल, शौचालय बनाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि अभी पूरे परिसर का मेजरमेंट किया जा रहा है। प्रत्येक बिंदु पर बारीकी से सर्वे के साथ ही रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इस मौके पर लेखपाल जयप्रकाश वर्मा, कमल सिंह सहित राजस्व नगरपालिका टीम मौजूद रही।