फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Took a pledge to imbibe the ideals of Bapu-Shastri ji

Lakhimpur Kheri News: बापू-शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

Sat, 03 Oct 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 03 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Took a pledge to imbibe the ideals of Bapu-Shastri ji
वाईडी डिग्री कॉलेज में  महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते प्राचार्
लखीमपुर खीरी। गांधी जयंती पर शुक्रवार को जिलेभर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया गया। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य स्थानों पर ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंजनी कुमार की अध्यक्षता में गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के सदस्यों को शाल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह समेत कलक्ट्रेट के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में एसपी डॉ. ख्याति गर्ग और विकास भवन में सीडीओ योगानंद पांडे ने ध्वजारोहण किया। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने ध्वजारोहण कर गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद जिला महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। सीएमएस सुषमा समेत अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के सभागार में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर, एचईओ मनोज और एसीएमओ डॉ. रवि मोहन ने विचार व्यक्त किए।
युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने ध्वजारोहण किया। भगवान दीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. गीता शुक्ला ने दोनों महापुरुषों के जीवन दर्शन को आत्मसात करने की बात कही।
कस्बा खीरी के मदरसा सुल्ताने हिन्द के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली और महापुरुषों के चित्र कैनवास पर उतारे। न्यू श्री नेहरू शिशु विद्यालय प्यारेपुर में प्रधानाध्यापक जफर अली ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने जिला महिला चिकित्सालय में फल वितरित किए।
---------------
गोला में कई संस्थानों में हुए कार्यक्रम

गोला गोकर्णनाथ। तहसील मुख्यालय, नगर पालिका परिषद, सीजीएनपीजी कॉलेज, ब्लॉक संसाधन केंद्र कंजा, सरस्वती विद्या निकेतन, सरस्वती विद्या मंदिर, कृषक समाज इंटर कॉलेज, स्कोर वेल इंटरनेशनल, श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी, गुरु हरकिशन डिग्री कॉलेज और सेंट्रल बार संघ कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। संवाद
-----------
मोहम्मदी में स्कूलों में आयोजन, पलिया में चला स्वच्छता अभियान

मोहम्मदी/पलियाकलां। दून पब्लिक स्कूल, उमादेवी चिल्ड्रेन एकेडमी, टीपीआरएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट और न्यू एनटीआई पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर कार्यक्रम हुए। गैर सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया।
पलियाकलां नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने स्वच्छता अभियान चलाया। बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड पलिया के यूनिट हेड ओपी चौहान ने प्रशासनिक भवन में गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। संवाद
-----------

गांवों में भी हुए विविध आयोजन
मझगईं/सिकंदराबाद/बिजुआ। ग्राम पंचायत छेदुई पतिया के पंचायत भवन में जन योजना अभियान एवं रिफॉर्म उत्सव के तहत संयुक्त विशेष ग्रामसभा हुई। नौगवां, बेला, कोठिया, बबौरा, कंधरहिया और कोठिया लोकनपुरवा के विद्यालयों में भी कार्यक्रम हुए।
सिकंदराबाद के धुमराडीह हरपाल सिंह मेमोरियल एकेडमी में विद्यार्थियों ने स्वच्छता और जनजागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम में प्रबंधक अभय सिंह भदौरिया, प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी, उप प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह और चौकी पुलिस सिकंदराबाद मौजूद रही।

बिजुआ के विद्युत उपकेंद्र, विकास खंड कार्यालय, बीआरसी और क्षेत्र के विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।
----
निघासन और बांकेगंज में भी मनाई गई जयंती

निघासन/बांकेगंज। तहसील, ब्लॉक, कोतवाली, नगर पंचायत, सरकारी अस्पताल, स्कूलों और विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। निर्धारित समय पर ध्वजारोहण कर अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में गांधी-शास्त्री जयंती श्रद्धा से मनाई गई। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। बीईओ राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

वाईडी डिग्री कॉलेज में  महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते प्राचार्

वाईडी डिग्री कॉलेज में  महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते प्राचार्

वाईडी डिग्री कॉलेज में  महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते प्राचार्

वाईडी डिग्री कॉलेज में  महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते प्राचार्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed