{"_id":"64b04489af9f9add250cd11b","slug":"tomatoes-being-sold-at-arbitrary-rates-from-brokers-puree-missing-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-1447-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आढ़तों से मनमाने रेट पर बेचा जा रहा टमाटर, प्यूरी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आढ़तों से मनमाने रेट पर बेचा जा रहा टमाटर, प्यूरी गायब
विज्ञापन
दुकान पर लगा टमाटर
लखीमपुर खीरी। बीते करीब एक महीने से ज्यादा का समय बीतने को है लेकिन सब्जी में स्वाद और सलाद के रूप में प्रयोग होने वाले टमाटर के दाम गिरने का नाम नहीं ले रहे हैं। मौजूदा समय में थोक की आढ़तों पर टमाटर 110 रुपये किलो बिक रहा है, वहीं फुटकर में 160 रुपये तक बेचा जा रहा है। बाजार से टमाटर प्यूरी गायब है, जबकि कैचअप भरपूर है।
थोक मंडी में भले ही टमाटर के भाव सौ रुपये से 110 रुपये किलो तक हो, लेकिन फुटकर दुकानदारों ने दाम आसमान पर चढ़ा रखे हैं। यहां पर बारिश से पहले टमाटर 120 रुपये किलो तक बिक रहा था लेकिन बरसात होने के बाद अचानक दामों में वृद्धि हुई और कीमतें 160 तक पहुंच गईं। बताया गया कि टमाटर की कम आवक के चलते दाम में इजाफा हुआ है। जानकारों का कहना है कि महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात जैसे कई राज्यों में टमाटर की फसल प्रभावित होने से दाम बढ़े हुए हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि जब तक टमाटर की आवक शुरू नहीं हो जाती है तब तक दामों में किसी प्रकार की गिरावट नहीं होगी। इसके लिए अभी करीब एक महीने का और इंतजार करना होगा।
महीने भर से बाजार से प्यूरी भी गायब
लखीमपुर खीरी। टमाटरों के भाव बढ़ने से बाजार से टमाटर प्यूरी भी गायब हो गई है। काशीनगर स्थित किराना व्यापारी आशीष अग्रवाल बताते हैं कि जहां टमाटर लोगों की थाली से दूर हो रहा है, वहीं सब्जियों में इस्तेमाल होने वाली प्यूरी भी महीना भर से गायब है। शुद्धता की गारंटी वाली बड़ी कंपनियों की टमाटर प्यूरी महीना भर से बाजार में नहीं मिल रही है। जबकि, लोकल कंपनियों की प्यूरी बाजार में उपलब्ध है। हालांकि, कैचअप बाजार में आसानी से मिल रहा है।