फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Toilet built six years ago in Lakhimpur Kheri collapsed five-year-old child died

भ्रष्टाचार की कब्र में समाया मासूम: छह साल पहले बना शौचालय ढहा, मलबे में दबकर पांच साल के बच्चे की मौत

Sat, 11 Mar 2023 10:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Mar 2023 10:29 PM IST
सार

मृतक के परिजनों ने शौचालय के निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाया है। लालता प्रसाद ने बताया कि ग्राम प्रधान, पंचायत मित्र व सचिव के द्वारा 2016 में ठेके पर शौचालय का निर्माण कराया गया था। 

विज्ञापन
Toilet built six years ago in Lakhimpur Kheri collapsed five-year-old child died
शौचालय की दीवार गिरने से पांच के बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत चपरतला में शनिवार की दोपहर शौचालय ढहने से उसके मलबे में दबकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा वहीं खेल रहा था। शौचालय का निर्माण वर्ष 2016 में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत कराया गया था। बच्चे के पिता ने घटिया निर्माण का आरोप लगाया और ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

गांव चपरतला निवासी लालता प्रसाद का बेटा पंकज दोपहर करीब 12 बजे शौचालय के पास ही खेल रहा था। तभी अचानक शौचालय भरभरा कर ढह गया। बच्चा कुछ समझ भी न पाया और मलबे के नीचे दब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने शौचालय के निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाया है। लालता प्रसाद ने बताया कि ग्राम प्रधान, पंचायत मित्र व सचिव के द्वारा 2016 में ठेके पर शौचालय का निर्माण कराया गया था। इसमें मानक विहीन सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते उसका पुत्र असमय काल के गाल में समा गया है। इस संबंध में लालता प्रसाद ने थाने में तीनों के खिलाफ तहरीर देकर निर्माण की जांच कराने की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने किसी के खिलाफ तहरीर मिलने से इन्कार किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

गांव में कई शौचालय जर्जर, दहशत
शौचालय की छत गिरने से एक मासूम की मौत होने की खबर गांव समेत आसपास फैल गई, जिससे कई लोग मृतक के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। वहीं इस घटना से गांव वाले दहशत में आ गए हैं। बच्चों को सरकार द्वारा बनाए गए शौचालय में भेजने से डर रहे हैं। गांव में कई शौचालय जर्जर अवस्था में अभी खड़े हुए हैं, जिनके किसी भी समय गिरने का खतरा बना हुआ है। घटना के बाद ग्राम प्रधान के अलावा जिम्मेदार अधिकारी भी सवालों के घेरे में हैं।

पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर मिली है। किसी के खिलाफ अभी तहरीर नहीं मिली, न ही कोई मुकदमा लिखा गया है। -दीपक राय, थाना प्रभारी मैगलगंज

शौचालय का निर्माण हमारे ही कार्यकाल में 2016 में हुआ था। शौचालय कैसे गिरा, इसकी जानकारी नहीं है। -श्रवण यादव, ग्राम प्रधान चपरतला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed