फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Today 591 couples will take seven rounds, 60 will be married

आज 591 जोडे़ लेंगे सात फेरे, 60 का होगा निकाह

Sat, 11 Dec 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Today 591 couples will take seven rounds, 60 will be married
आयोजन स्थल का निरीक्षण करते डीएम और एसपी।
सीएम सामूहिक विवाह की तैयारियां देखने मंडी पहुंचे डीएम-सीडीओ
विज्ञापन

छह स्थानों पर होगा विवाह कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को 591 जोडे़ सात फेरे लेंगे और 60 जोड़ों का निकाह कराया जाएगा। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने राजापुर मंडी पहुंचकर मंडी में होने वाले सामूहिक विवाह की तैयारियां परखीं। डीएम ने विवाह समारोह के लिए मंडप, पंडाल एवं फेरे के लिए तैयार हवन कुंड भी देखे। उन्होंने विवाह स्थल पर बनाई गई पार्किंग स्थल, भोजन पंडाल, वर वधू के परिजन के लिए बैठने की व्यवस्था देखी।
डीएसडब्ल्यूओ सुधांशु शेखर ने बताया कि शनिवार को जिले में छह अलग-अलग स्थानों पर सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत 651 जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधेंगे, जिसमें 60 अल्पसंख्यक जोड़े भी शामिल हैं। राजापुर मंडी में ब्लॉक लखीमपुर व नकहा, नपाप लखीमपुर व नपं खीरी टाउन के कुल 110 जोड़ों का विवाह होगा। बताते चलें कि प्रत्येक वधू के खाते में प्रशासन 35 हजार रुपये भेजेगा। वहीं वर-वधू की शादी के वस्त्र, बिछिया, पायल एवं बर्तन भी प्रदान करेगा। प्रत्येक जोड़े के विवाह की तैयारी पर शासन 6000 रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक व नगर निकाय वार विवाह का ब्योरा
ब्लॉक बांकेगंज में 57, बेहजम में 57, बिजुआ में 57, धौराहरा में 13, ईसानगर में 33, कुंभी में 45, लखीमपुर में 57, मोहम्मदी में 57, नकहा में 43, निघासन में 57, पसगवां में 51, फूलबेहड़ में 57, रमियाबेहड़ में 57, नपाप लखीमपुर में आठ, नपं खीरी टाउन में दो जोड़ों के सामूहिक विवाह कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed