{"_id":"577e5d504f1c1bd7497fad16","slug":"to-coaching-missing-student-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग जाने के लिए निकला छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग जाने के लिए निकला छात्र लापता
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
लापता
- फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला शांतीनगर गढ़ी रोड पर किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा 12 वर्षीय छात्र आकाश कुमार बुधवार को दोपहर से लापता हो गया है।
मूल रूप से फरधान थाना के गांव गुलरिया खुर्द निवासी शिक्षक प्रदीप कुमार का पुत्र आकाश पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा छह का छात्र है। वह अपने दो भाइयों के साथ बुआ की देखरेख में पढ़ाई करता है। शिक्षक प्रदीप कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि आकाश बुधवार को स्कूल गया था, जहां से लौैटने के बाद दोपहर दो बजे कमरे से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद शाम तक उसके न लौटने पर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला है।