फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tinia violence: Witnesses accuse lawyer of accusing them of being Khalistani

तिकुनिया हिंसा : गवाह ने वकील पर खुद को खालिस्तानी कहने का लगाया आरोप

Fri, 19 Sep 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 19 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tinia violence: Witnesses accuse lawyer of accusing them of being Khalistani
बलजीत सिंह के हाथ पर बना धार्मिक चिन्ह। संवाद
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड की सुनवाई में शुक्रवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब गवाह बलजीत सिंह ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता अवधेश सिंह पर खुद को खालिस्तानी कहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि गवाही प्रक्रिया पूरी होने के बाद हस्ताक्षर के लिए कोर्ट में ही थे। इसी दौरान अधिवक्ता अवधेश सिंह ने हाथ पर बने टैटू को देखकर उसे खालिस्तानी कह दिया। इतना कहते ही गवाह के साथ आए अन्य लोगों ने इस बात का विरोध किया। गवाह का कहना था कि वह एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग करेंगे। मामले के 23वें गवाह बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी गवाही चल रही थी। गवाही पूरी होने के बाद तीसरे दिन वह कोर्ट में ही थे। इसी दौरान अवधेश सिंह आए और उन्होंने उसे बैठे देखकर हाथ पर बने धार्मिक चिह्न को खालिस्तानी कह दिया। यह कहने के बाद वह कोर्ट से चले गए।
विज्ञापन

-----
उसके बाएं हाथ पर एक राइफल का टैटू बना हुआ था, उस टैटू को देखकर मैंने उससे बोला कि हाथ पर राइफल का टैटू बनवाए हो तो उसने बोला कि लोग राइफल लेकर चलते हैं टैटू में क्या है। बस इतनी बात हुई, खालिस्तानी वाली कोई बात ही नहीं हुई, वह सरासर गलत बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अवधेश सिंह, तिकुनिया हिंसा कांड के आरोपी आशीष मिश्र के वकील
--------------
गवाह से जिरह पूरी, 22 को अगली सुनवाई

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड की सुनवाई शुक्रवार को एडीजे पंचम देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में तीसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को अभियोजन पक्ष ने बरेली निवासी गवाह बलजीत सिंह को अदालत में पेश किया था। शुक्रवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने गवाह से लंबी जिरह की। देर शाम तक यह प्रक्रिया पूरी हो गई। अभियोजन पक्ष ने 24वें गवाह राम सिंह के बयान भी दर्ज कराए। अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 22 सितंबर तय की है। संवाद

बलजीत सिंह के हाथ पर बना धार्मिक चिन्ह। संवाद

बलजीत सिंह के हाथ पर बना धार्मिक चिन्ह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed