फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikuniya violence: Seventh testimony completed in cross case

तिकुनिया हिंसा: क्रॉस केस में सातवीं गवाही पूरी

Sat, 08 Jul 2023 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tikuniya violence: Seventh testimony completed in cross case
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस में शुक्रवार को अदालत में सातवीं गवाही दर्ज की गई। गवाह से जिरह पूरी होने के बाद एडीजे सुनील वर्मा ने अगली सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी शिव गोविंद राठौर ने सातवें गवाह के रूप में सौरभ वर्मा को अदालत में पेश किया। उसने अदालत में बयान दर्ज कराते हुए बताया कि वह घटना वाले दिन बनवीरपुर में दंगल देख रहा था। अपराह्न 3:15 बजे तक दंगल देखने के बाद जब वह वापस लौट रहा था तो उसने तिकुनिया कस्बे में दो गाड़ियों को जलते हुए देखा था।
विज्ञापन

उसने यह भी बताया कि एक आदमी को कुछ सिख लोग पीट रहे थे। हमला कर रहे लोगों में जसप्रीत सिंह का भी नाम लिया, लेकिन यह नाम इससे पहले कहीं नहीं आया। न ही पुलिस ने चार्जशीट में शामिल किया है। गवाह से बचाव पक्ष की ओर से विनय सिंह और तेज प्रताप सिंह के बाद शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना ने लंबी जिरह की। जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed