फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikuniya case: SP gave five lakh checks to the deceased dependents

तिकुनियां कांड : मृतक आश्रितों को सपा ने दिए पांच-पांच लाख के चेक

Tue, 26 Oct 2021 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Tikuniya case: SP gave five lakh checks to the deceased dependents
चेक देते सपाई।
दो घायलों को दिया एक-एक लाख का चेक
विज्ञापन

निघासन। तिकुनिया कांड में मारे गए पत्रकार रमन, नक्षत्र सिंह और लवप्रीत के परिवार वालों को सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने पांच-पांच लाख रुपये के चेक सौंपकर उन्हें सांत्वना दी।
सोमवार की दोपहर किरनमय नंदा, विकास यादव, आए उस्मानी, रामपाल यादव, हिमांशु पटेल आदि रमन कश्यप के घर पहुंचे। वहां पर उनकी पत्नी आराधना, पिता रामदुलारे, भाई पवन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पांच लाख का चेक दिया।
विज्ञापन

उन्हीं के घर पर मौजूद पलिया के मृतक लवप्रीत के पिता सतनाम सिंह, लहबड़ी निवासी नक्षत्र सिंह की पत्नी जसवंत कौर को भी पांच लाख रुपये का चेक दिया। इसके अलावा घायल सहतेपुरवा निवासी सुखवंत सिंह, कस्बा निवासी सुरजीत सिंह, भैरमपुर निवासी शमशेर सिंह, बलजिंदर सिंह को एक-एक लाख रुपये के चेक सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने किया घायलों के साथ भेदभाव : ऊषा
निघासन। कांग्रेस महिला संगठन की प्रदेश सचिव ऊषा दीक्षित ने कहा कि घायल हुए लोगों के साथ सपा ने चेक वितरण में भेदभाव किया है। उनका आरोप है कि दो लोगों के अलावा यहां पर कई किसान और एक पत्रकार समेत कई लोग घायल हुए थे, जिन्हें सहायता धनराशि नहीं दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed