फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tikunia uproar: Congress observed a silent fast demanding action against the accused

तिकुनिया बवालः आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने रखा मौन व्रत

Tue, 12 Oct 2021 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tikunia uproar: Congress observed a silent fast demanding action against the accused
खीरी में कांग्रेस कार्यालय पर मौन धरना देते कांग्रेसी।

कांग्रेसी बोले, गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा होने तक जारी रहेगी किसानों के हित की लड़ाई

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया बवाल के आरोपियों की गिरफ्तारी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मौन व्रत धारण का प्रदर्शन किया।
मौन व्रत से पहले राम कुमार मिश्रा ने कहा कि आज सत्ता में बैठे लोग अहंकार में डूब गए हैं। काले कृषि कानून बिल का विरोध करने वाले निर्दोष किसानों को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे ने कार से रौंद दिया। यह दिखाने की कोशिश की गई कि विरोध के स्वर उठाने पर उसे को कुचल दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा देश के संविधान को सत्ता में बैठे लोग अपनी मर्जी से चला रहे हैं। कहा, आज देश और प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है कानून का राज खत्म हो चुका है। कोमल सिंह और तारिक हुसैन ने कहा देश में अन्नदाताओं की सुनने वाला कोई नहीं। व्यापारी किसान महिलाएं सभी पीड़ित हैं। कहा, जब तक गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा नहीं होता तब तक कांग्रेस पार्टी किसानों के हित की लड़ाई लड़ती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौन व्रत रखने वालों में रवि तिवारी, देवेंद्र कुमार पंकज, रामपाल, अब्दुल रहीम, राजेश प्रधान, राजेंद्र गुप्ता, रवि गोस्वामी, वरुण चौधरी, प्रमोद सिंह, इरफान बेग, कमलजीत सिंह, पंकज, चंद्रप्रभा, पंकज शुक्ला, कैलाश भास्कर, हफीज खां, अनूप शुक्ला आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पलियाकलां। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी के नेतृत्व में पलिया मंडी समिति गेट के पास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मौन व्रत रखा गया। इसमें गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को मंत्री पद से बर्खास्त करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सचिन कुमार शाह, नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन, आउटरीच के जिलाध्यक्ष अमर गुप्ता, अलीजान, सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed