{"_id":"69e270f6cc9b6c8fd0008490","slug":"tikunia-incident-now-the-district-judge-will-hear-the-case-testimony-on-22nd-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-173126-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनिया कांड : अब जिला जज करेंगे सुनवाई, 22 को गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनिया कांड : अब जिला जज करेंगे सुनवाई, 22 को गवाही
Fri, 17 Apr 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड की सुनवाई एक बार फिर अदालत बदलने के बाद अब जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत में होगी। शुक्रवार को पेश पत्रावली में अदालत ने गवाह की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी करते हुए अगली तारीख 22 अप्रैल तय की है।
एडीजे पंचम देवेंद्र नाथ सिंह के तबादले के बाद यह मामला उनकी अदालत से स्थानांतरित कर जिला जज की अदालत में भेजा गया है। इस बहुचर्चित प्रकरण में अब तक पांच बार अदालत बदल चुकी है।
शुक्रवार को अभियोजन पक्ष के गवाह शेर सिंह को पेश होना था। उसके लिए सम्मन और नोटिस भी तामील कराए गए थे, लेकिन वह अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। उसकी ओर से समय देने का प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन
अदालत ने सम्मन के बावजूद अनुपस्थित रहने को गंभीर मानते हुए गवाह के खिलाफ वारंट जारी किया और अगली सुनवाई 22 अप्रैल को निर्धारित कर दी।