फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikunia case third witness Gurjit Singh also got security

तिकुनिया कांड: तीसरे गवाह गुरजीत सिंह को भी मिली सुरक्षा, किसान नेता तेजेंद्र विर्क बोले- कोर्ट में उठाएंगे ये मुद्दे

Mon, 18 Apr 2022 09:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 18 Apr 2022 09:11 PM IST
सार

तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क ने बताया सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बिलासपुर निवासी लखीमपुर खीरी घटना के तीसरे गवाह गुरजीत सिंह कोटिया को सुरक्षा मिल गई है। उन्हें पहले ही सुरक्षा मिल गई थी। साथ ही कुछ दिन पूर्व एक अन्य गवाह हरदीप सिंह के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद हरदीप को भी सुरक्षा मुहैया करा दी गई थी।  

विज्ञापन
Tikunia case third witness Gurjit Singh also got security
गुरजीत सिंह कोटिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रामपुर के बिलासपुर निवासी लखीमपुर खीरी (तिकुनिया कांड) घटना के तीसरे गवाह गुरजीत सिंह कोटिया को भी सुरक्षा मुहैया कराई गई है। लेकिन अभी एक और गवाह सुरक्षा के लिए इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन


तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क ने बताया कि तीन अक्टूबर 2021 को वह किसान आंदोलन के दौरान अपने तमाम साथियों के साथ लखीमपुर खीरी गए थे। इस दौरान लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई घटना में वो और कोतवाली क्षेत्र के गांव इंदरपुर निवासी गुरजीत सिंह कोटिया, खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भुकसौरा निवासी हरदीप सिंह तथा उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के कस्बा दिनेशपुर निवासी हरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चारों इस घटना के चश्मदीद गवाह हैं।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन्हें पहले ही सुरक्षा मिल गई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन कराते हुए उच्चाधिकारियों ने कुछ दिन पूर्व एक अन्य गवाह हरदीप सिंह के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद हरदीप सिंह को भी सुरक्षा मुहैया करा दी गई थी। इसके बाद अब लखीमपुर खीरी घटना के तीसरे गवाह गुरजीत सिंह कोटिया को भी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करा दी है। लेकिन, अभी हरपाल सिंह को सुरक्षा नहीं मिल सकी है। उन्होंने बताया कि सीमांत जिला बरेली के कस्बा बहेड़ी निवासी तीन अन्य किसान भी उक्त घटना के चश्मदीद गवाह हैं और घायल भी हुए थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें भी अभी तक कोई सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई है।

तेजेंद्र सिंह विर्क ने कहा है कि हरदीप सिंह के हमलावरों के शस्त्र लाइसेंस पुलिस प्रशासन ने अभी तक निरस्त नहीं किए हैं। यह बात वह सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे। इसको लेकर कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट व उच्चाधिकारियों के आदेश पर गवाह गुरजीत सिंह कोटिया को सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed