फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tikunia case: More than 50 farmers reached the crime branch to record their statement

तिकुनिया कांड : क्राइम ब्रांच में बयान दर्ज कराने पहुंचे 50 से ज्यादा किसान

Tue, 26 Oct 2021 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Tikunia case: More than 50 farmers reached the crime branch to record their statement
क्राइम ब्रांच के बाहर जुटी अधिकारी की भीड़।
संयुक्त किसान मोर्चा का दिल्ली से आया लीगल पैनल
विज्ञापन

पैनल ने कहा- जांच टीम को उपलब्ध करा रहे गवाह
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड के 21 दिन बीतने के भी जांच टीम जहां हर दस्तावेज खंगाल रही है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों के बयानों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर में बयान दर्ज कराने के लिए 50 से ज्यादा किसान जुटे। किसानों के साथ आए सुप्रीम कोर्ट के वकील ने कहा कि वह जांच टीम को हर गवाह उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे कि केस में कोई कमी न रह जाए।
दिल्ली से आए सुप्रीम कोर्ट के वकील वासु कुकरेजा ने बताया कि वह संयुक्त किसान मोर्चा के लीगल पैनल से हैं। पैनल की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में चार अक्टूबर को की गई अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया था। बताया कि वह केस नंबर 219 के तहत आए हैं और घटना पर मौजूद लोगों के 161 और 164 के बयान दर्ज करवा रहे हैं। इस दौरान क्राइम ब्रांच के बाहर 50 से ज्यादा किसान मौजूद रहे, जिनमें से इकबाल चीमा, भूपिंदर सिंह, औतार सिंह समेत 10 से 12 किसानों ने बयान सोमवार को दर्ज करवाए।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन 26 को, 28 को आएंगे राकेश टिकैत
लखीमपुर खीरी। किसानों के साथ भारतीय किसान यूनियन के यूपी उत्तराखंड प्रभारी बलजिंदर सिंह मान भी पहुंचे और साथियों को न्याय दिलाने के साथ ही कहा कि यह सभी लोग घटना के वक्त मौके पर मौजूद थे। वह गवाह के तौर पर अपने बयान दर्ज कराने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री टेनी की 120 बी के तहत मंत्री पद से बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसान सभी जिला मुख्यालय पर सोमवार मंगलवार को प्रदर्शन करेंगे, जबकि 28 को भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पत्रकार रमन कश्यप के घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed