फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tikait faction accused of collysion with mill management

राकिमसं ने टिकैत गुट पर लगाया मिल प्रबंधन से मिलीभगत का आरोप

Sun, 12 Dec 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
tikait faction accused of collysion with mill management
पलिया चीनी मिल में भुगतान को लेकर धरने पर बैठे किसान। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन 14वें दिन भी जारी रहा। साथ ही क्रमिक अनशन में पांच किसान बैठे। उधर, राकिमसं की तहसील इकाई ने भाकियू टिकैत गुट पर मिल प्रबंधन से मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान को लेकर 28 नवंबर से मिल में किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को क्रमिक अनशन पर आसिफ खान, सौरभ शुक्ला, सुल्तान खान, अवतार सिंह व मीत सिंह आदि बैठे। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तहसील अध्यक्ष जगपाल सिंह ढिल्लन, सुखवंत सिंह, गोपी नंन्नर, प्रोग्रेसिव फार्मर्स फ्रंट के तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सोनू आदि किसान नेताओं ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मिल प्रबंधन किसानों को तोड़ने का काम कर रहा है। किसान नेता राकेश टिकैत की एक वायरल वीडियो के बारे में किसानों ने कहा कि उनके संगठन के पदाधिकारी 25-25 लाख रुपये में सौदा करके मिलों को चलवा रहे हैं। लेकिन पलिया के किसान ऐसे लोगों की बातों में आने वाले नहीं है, जब तक संपूर्ण बकाया भुगतान नहीं मिल जाता है तब तक मिल को नहीं चलने देंगे और आंदोलन जारी रखेंगे। किसानों ने कहा कि गोला में भी राकेश टिकैत के संगठन के लोग किसानों को तोड़ने का काम करने में लगे हैं, ऐसा हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और जो कोई भी किसानों को तोड़ने का काम करेगा हम सब मिलकर उसको तोड़ने का काम करेंगें।
विज्ञापन

आज आ सकते हैं वीएम सिंह
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तहसील अध्यक्ष जगपाल सिंह ढिल्लन ने बताया कि किसानों की बकाया भुगतान और मिल को बंद करने के मामले को देखते हुए किसान नेता व संगठन के मुखिया वीएम सिंह 12 दिसंबर रविवार को पलिया चीनी मिल में आएंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। बताया कि करीब तीन बजे वीएम सिंह के पलिया आने का प्रोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed