{"_id":"65204d6c1a167602720d3578","slug":"tigress-seen-again-forest-department-installed-cage-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-7150-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फिर दिखी बाघिन, वन विभाग ने लगवाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फिर दिखी बाघिन, वन विभाग ने लगवाया पिंजरा
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज के जंगल से सटे इंदिरा नगर गांव के पास पिछले एक महीने से सक्रिय बाघिन तीसरे दिन लगातार आबादी से खेतों में घूमती दिखाई दी है। आबादी के पास बाघिन की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं।
पीसीसीएफ (वन्यजीव) से अनुमति मिलने के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित वर्मा के निर्देश पर इस बाघिन को पकड़ने के लिए वन विभाग ने शुक्रवार को एक पिंजरा लगवाया है। जिसमें एक बकरा भी बांधा गया है। उधर, ग्रंट नंबर तीन में एक युवक राम मिलन पर हमला कर मार डालने वाले बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने सात दिन पहले पिंजरा लगवाया था। मगर बाघ न तो पिंजरे के नजदीक पहुंचा, न ही उसकी गतिविधियां दिखाई दी।
ग्रंट नंबर तीन और इंदिरा नगर गांव आबादी के आसपास बाघि-बाघिन की सक्रियता के चलते ग्रामीणों में दहशत है। किसानों का कहना है कि उनकी धान और केला की फसल खेतों में पककर तैयार खड़ी है। लेकिन बाघ हमले के डर की वजह से अपनी फसलों की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। एफडी ललित वर्मा ने बताया कि मैलानी रेंज के जंगल से सटे दोनों गांवों में वन कर्मियों की टीमें गठित कर चौबीस घंटे बारी-बारी से निगरानी के निर्देश दिए गए है।