फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tigress died due to internal injury in stomach

Lakhimpur Kheri News: पेट में अंदरूनी चोट से हुई बाघिन की मौत

Wed, 27 Mar 2024 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tigress died due to internal injury in stomach
ममरी (लखीमपुर खीरी)। मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के ग्राम परवस्तनगर के समीप खेत में बाघिन का संदिग्ध हालात में सोमवार को शव बरामद हुआ है। शव जंगल से 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक गेहूं के खेत में मिला है। शव का पांच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट में आईं अंदरूनी चोट से बाघिन की मौत होना सामने आई है। हालांकि शरीर पर कोई घाव के निशान नहीं है। ऐसे में आपसी संघर्ष पेट में चोट आने का कारण माना जा रहा है। शव को रेंज कोठी परिसर में दफना दिया गया है।
विज्ञापन


मोहम्मदी रेंज की देवीपुर बीट के जंगल से करीब आधा किलोमीटर दूर ग्राम परवस्त नगर निवासी किसान रामदयाल के गेहूं के खेत में बाघिन का शव पड़ा मिला था। डीएफओ संजय विश्वाल मौके पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद उनकी मौजूदगी में बाघिन के शव को महेशपुर रेंज कोठी लाया गया। जहां पांच डॉक्टरों में डब्ल्यूटीआई के डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह, कर्तनीय घाट के डॉ. दीपक वर्मा, डब्लूडब्लूएफ के दबीर हसन रेहरिया के डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, उचौलिया के डॉ. अरुण कुमार ने डीएफओ संजय विश्वाल की मौजूदगी में बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाघिन की मौत पेट में अंदरूनी चोट से होना दर्शाया गया है। बाघिन की उम्र करीब दस वर्ष है। रेंजर नरेश पाल सिंह ने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर बाघिन के शव को रेंज कोठी परिसर में दफना दिया है। माना जा रहा है कि बाघिन के पेट में चोट किसी वन्य जीव से हुए संघर्ष में लगी होगी और यही चोट उनकी मौत की वजह बनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मदी वनरेंज में अब तक हुईं वन्य जीवों की मौतें

मोहम्मदी रेंज क्षेत्र में 18 अक्टूबर 2013 की रात देवीपुर जंगल में बाघ और तेंदुआ के बीच हुए संघर्ष में तेंदुआ की मौत।
23 फरवरी 2017 की रात महेशपुर जंगल में बाघ और बाघिन के बीच हुए संघर्ष में हम मादा शावक की मौत।
17 मार्च 2019 की रात देवीपुर जंगल में शिवपुरी गांव के पास बाघ की शिकारी के फंदे में फंसकर मौत।
28 फरवरी 2021 की रात बाघ की डोकरपुर गांव के समीप खेत में करंट प्रवाहित तार में चिपककर मौत।
24 मार्च 2024 की रात पर परबस्त नगर गांव के पास बाघिन की संदिग्ध हालत में मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed