{"_id":"6896370a187b78a27000509c","slug":"tigress-attacks-a-herd-of-goats-kills-one-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-152817-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बकरियों के झुंड पर बाघिन का हमला, एक को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बकरियों के झुंड पर बाघिन का हमला, एक को मार डाला
Fri, 08 Aug 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज। मैलानी और गोला रेंज की सीमा पर बरौंछा नाला क्षेत्र में सक्रिय बाघिन शुक्रवार शाम बोधेपुर गांव के पास पहुंच गई। वहां बाग में चर रही बकरियों के झुंड पर हमला कर एक बकरी को मार डाला। चरवाहों के शोर मचाने पर वह उसे मौके पर छोड़कर बरौंछा नाला की ओर चली गई।
गोला वन रेंज के केसरीपुर गांव निवासी तमाम ग्रामीण अपनी बकरियों को चराने बाग में ले गए थे। इस दौरान बरौंछा नाला से निकली बाघिन ने वहां चर रहीं बकरियों के झुंड पर हमला कर केसरीपुर गांव निवासी शिव कुमार की बकरी पर हमला कर मार डाला। सामने खड़ी बाघिन को देख चरवाहों के होश उड़ गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए शोर-गुल मचा कर उसे खदेड़ दिया।
इस पर वह शव को छोड़कर फिर बरौंछा नाला की ओर चली गई। गांव के पास शोरगुल की आवाज सुनकर तमाम ग्रामीण,महिलाएं और बच्चे हाथों में लाठी-डंडे लेकर उसकी तलाश में बरौंछा नाला की ओर गए। ग्रामीणों के मुताबिक बाघिन अपने दो शावकों के साथ झाड़ियों में बैठी मिली। उनके शोर मचाने के बाद भी वह टस से मस नहीं हुई। लोगाें की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर अजीत श्रीवास्तव ने बाग में शव और पगचिन्ह देखकर बाघिन की मौजूदगी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उधर लोगों का कहना है कि दो दर्जन से अधिक गांवों की आबादी के पास सक्रिय हमलावर बाघिन और उसके शावकों की मौजूदगी से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। एक माह के अधिक समय से वन विभाग उसे पकड़ने के लिए अभियान चला रहा है, लेकिन उसे पकड़ नहीं सका। विभाग सिर्फ निगरानी तक सीमित है।
...