फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tigers are coming towards the population in the greed of easy prey

Lakhimpur Kheri News: आसान शिकार के लालच में आबादी की ओर आ रहे बाघ

Thu, 27 Feb 2025 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Tigers are coming towards the population in the greed of easy prey
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में एक दिन में बाघिन व एक बाघ की हुई मौत से पार्क प्रशासन को झटका लगा है। जानकार इसके पीछे गश्त और मॉनिटरिंग की कमी बात रहे हैं।
विज्ञापन

जंगल से सटे खेतों में गन्ना की फसल को भी कारण माना जा रहा है। बाघ गन्न के खेत को अपना वासस्थल बना चुके हैं। इसका कारण उन्हें आसानी से शिकार उपलब्ध हो जाना है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के विशाल जंगल में बाघों की संख्या में इजाफा हुआ है और जंगल की तरह वह गन्ने के खेत को भी समझते हैं। जंगल के सीमावर्ती इलाकों में गन्ने की फसल के आसपास नीलगाय, चीतल, सांभर और सूअर जैसे शिकार आसानी से मिल जाते हैं। जानकारों का कहना है कि जब बाघिन शावक को जन्म देती है तब उनके लिए यह स्थान काफी मुफीद माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, दखलअंदाजी बर्दाश्त न करने के कारण खतरे को भांपते बाघिन लोगों पर हमला करती है।
वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, बाघ नरकुल में रहता है और गन्ने के खेतों को भी नरकुल ही समझ लेता है। जिसके कारण यह यहां खासकर गन्नों में घुसकर बैठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed