{"_id":"66563e1d8ca574c798086bd7","slug":"tiger-xi-and-super-strike-ramapur-won-the-cricket-match-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-120996-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टाइगर इलेवन और सुपर स्ट्राइक रामापुर ने जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टाइगर इलेवन और सुपर स्ट्राइक रामापुर ने जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
खिलाड़ी मोना को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित करते हुए- स्रोत आयोजक
लखीमपुर खीरी। रामापुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पहले मैच में टाइगर इलेवन और दूसरे मैच में सुपर स्ट्राइक रामापुर ने शानदार मैच जीता। मैच के दौरान खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रत्येक चौके और छक्कों पर खूब तालियां बजीं।
रामापुर खेल मैदान में मंगलवार को लीग के पहला मैच टाइगर इलेवन और थंडर टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें टाइगर इलेवन ने 10 ओवर में चार विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में उतरी थंडर टीम के खिलाड़ी 10 ओवर खेलकर पांच विकेट खोकर 127 रनों पर ढेर हो गई। टाइगर इलेवन के खिलाड़ी ने 23 गेंदों पर 93 रन बनाकर मैच ऑफ द मैच पुरस्कार जीता।
दूसरा मैच सुपर स्ट्राइक और किंग्स राइडर के बीच खेला गया। इसमें सुपर स्ट्राइक ने 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 112 बन बनाए। जवाब में उतरी किंग्स राइडर ने 66 रनों पर ढेर हो गई। सुपर स्ट्राइक के खिलाड़ी सूरज ने 24 गेंदों पर 48 रन बनाकर मैच ऑफ द मैच पुरस्कार जीता।