फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger trapped in swamp after flood water recedes

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ का पानी उतरने के बाद दलदल में फंसा बाघ

Sat, 03 Oct 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 03 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Tiger trapped in swamp after flood water recedes
गोला रेंज सीमा पर झाड़ियों में छिपा बैठा बाघ। स्त्रोत- सोशल मीडिया।
बांकेगंज। गोला वन रेंज की बिजुआ बीट के रामनगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर शारदा नदी के बाढ़ के पानी से बने दलदल में बाघ पहुंच गया। बेला सिकटिहा गांव के खेतों और झाड़ियों में बाघ को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की पथ वृक्षारोपण और गोला रेंज की सीमा पर स्थित बेला सिकटिहा के खेतों में बाढ़ का पानी भरा था। जलस्तर घटने के बाद आसपास दलदल बन गया। इसी में पहुंचकर बाघ झाड़ियों में छिप गया। आसपास जलभराव होने से वन विभाग को रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर दक्षिण खीरी वन के डीएफओ तापस मिहिर और एसडीओ बफरजोन मनोज कुमार तिवारी वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ड्रोन से बाघ की लोकेशन और गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ साउथ तापस मिहिर ने बताया कि झाड़ियों में छिपे बाघ की ड्रोन से निगरानी कराई जा रही है। टीमों को लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बाघ को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed