फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger terror near Phulwaria village since four days

Lakhimpur Kheri News: चार दिनों से फुलवरिया गांव के पास बाघ की दहशत

Sun, 05 Jan 2025 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tiger terror near Phulwaria village since four days
पलियाकलां। क्षेत्र के फुलवरिया गांव के पास सटे अन्य गांवों में भी बीते चार दिनों से बाघ देखे जाने से दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, गन्ने के खेत के अलावा सरसों के खेत में भी बाघ को देखा गया है। उधर वन विभाग की टीम तेंदुए की मौजूदगी की बात कह रही है।
विज्ञापन


पलिया हवाई पट्टी जाने वाले मार्ग पर फुलवरिया गांव स्थित है। इस गांव के आगे ही दुधवा नेशनल पार्क का जंगल भी है। ऐसे में यहां वन्यजीवों की आमद होने से ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते चार दिनों से गांव के पास गन्ना, सरसों व गेहूं के खेतों में लगातार बाघ देखा जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण डर के मारे खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। बीते चार दिनों से बाघ आस-पास गांवों में ही दिख रहा है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग पलिया रेंज की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। वन विभाग के अनुसार, तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed