फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger terror

चौधीपुर गांव के एक घर में घुसा तेंदुआ, मची अफरातफरी

Sun, 24 Jan 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
tiger terror
चौधीपुर गांव से सटे खेत में मिले तेंदुए के पगचिन्ह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज। कस्बा से तीन किलोमीटर दूर शुक्रवार रात जंगल से निकला तेंदुआ देर रात चौधीपुर गांव के एक घर में घुस गया। गहरी नींद में सो रहे परिवारीजन जब उठ कर बैठे तो सामने खड़े तेंदुए को देख उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर तेंदुआ घर से भागकर गन्ने खेत में छिप गया। इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट और बांकेगंज कस्बा से तीन किलोमीटर दूर स्थित चौधीपुर गांव निवासी रामकुमार के घर में शुक्रवार रात करीब तीन बजे एक तेंदुआ घुस गया। घर में घुस रहे तेंदुए को देख गांव के आवारा कुत्तों के तेज आवाज के साथ भौंकने पर किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिवारीजन जब नींद से जागे तो सामने तेंदुए को खड़ा देख उनके होश डड़ गए। तेंदुआ हमले की कोशिश करता इससे पहले परिवारीजन चीखते-चिल्लाते हुए शोर मचाने लगे। उनके शोर मचाने पर तेंदुआ घर के पास गन्ने के खेत में छिप गया। दहशत में आए लोगों ने घरों के सामने आग जलाकर किसी तरह रात काटी। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रेंजर मैलानी केपी सिंह, फॉरेस्टर राजेंद्र प्रसाद वर्मा, वन रक्षक रामपाल और पिंटू वॉचर को रामकुमार के घर से सटे गन्ने खेत में तेंदुए के ताजे पगचिह्न मिलने पर उन्होंने तेंदुआ मौजूदगी की पुष्टि की है। वन कर्मियों की टीम ने गांव से सटी खारजा नहर और खेतों में तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने के लिए पूरे दिन कॉबिंग की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

चौधीपुर गांव निवासी राम कुमार के घर में शुक्रवार रात एक तेंदुए के घुसने की सूचना मिली थी। घर से सटे गन्ने के खेत में तेंदुए के ताजे पगचिह्न मिलने पर वहां तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। तेंदुए की निगरानी के लिए वन कर्मियों की टीम गठित की गई है। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा गया है। -केपी सिंह, रेंजर, मैलानी, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed