फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   tiger stopped way

सड़क पर बाघ देख लोगों के होश उड़े

Fri, 18 Sep 2020 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
tiger stopped way
बिहारीपुर में सड़क पर विचरण करता बाघ। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी (लखीमपुर खीरी)। गन्ने का सीजन करीब आते ही बाघ के हमले बढ़ने लगे हैं। बुधवार देर शाम तूलमेलगंज गांव से लौट रहे हैदराबाद थाना क्षेत्र के बिहारीपुर फार्म निवासी सरदार जसविंदर सिंह बाघ के हमले में बाल बाल बच गए। इसकी सूचना वन कर्मियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

बिहारीपुर फार्म के इंद्रजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, जसविंदर सिंह और जस्सा सिंह के मुताबिक बुधवार की शाम वह बाइक से तूलमेलगंज गांव से वापस लौट रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही माता भुइयां देवी मंदिर को जाने वाले मार्ग की मोड़ पर पहुंची वैसे ही बाघ गन्ने से निकलकर बाइक के सामने आकर रोड पर खड़ा हो गया, जिसे रोड पर खड़ा देख उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर तमाम झाला वासी जीप पर सवार होकर वहां पहुंच गए, जिन्हें देख बाघ फिर गन्ने में घुस गया। तब कहीं जाकर जसविंदर सिंह बच पाए। यहां से जंगल की दूरी करीब एक किलोमीटर बताई गई है। सूचना महेशपुर रेंज के वन कर्मियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed