फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tiger seen roaming in Tilakpur, panic

Lakhimpur Kheri News: तिलकपुर में चहलकदमी करता दिखा बाघ, दहशत

Fri, 29 Nov 2024 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tiger seen roaming in Tilakpur, panic
तिलकपुर गांव आबादी से सटे खेत में बाघ के पगचिन्ह। स्त्रोत- जागरूक ग्रामीण।
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग गोला रेंज जंगल के किनारे बसे तिलकपुर गांव में शुक्रवार को आबादी से सटे एक खेत में बाघ चहलकदमी करता दिखा। बाघ को देख खेतों में काम कर रहे मजदूरों के होश उड़ गए। शोर मचाने पर वह गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी है।
विज्ञापन

ग्रंट नंबर 11 प्रधान रितु रंजना गौतम, पूर्व प्रधान शेर सिंह और ग्रामीणों ने बताया कि चार माह पहले बलारपुर गांव में किशोरी पर हमला कर मार डालने वाला बाघ क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। खेत में छिपा बाघ आए दिन मवेशियों पर हमला कर रहा है। बाघ के हमले के डर से किसान खेतों की ओर नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

परेशान किसानों और ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को पकड़वाने की मांग की है। दक्षिण खीरी वन प्रभाग गोला के रेंजर संजीव तिवारी ने बताया कि तिलकपुर गांव के पास बाघ दिखने की सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। दोबारा बाघ दिखने पर सूचना तत्काल वन विभाग को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed